देश की सत्ता में वापस आने के लिए भाजपा ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से बैठक कर उन्हें चुनावी मंत्र दे दिया है। इसके अलावा यूपी में भाजपा की सीधी टक्कर सपा से है जिसके लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके गढ़ मैनपुरी में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य के एक बड़े नेता को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

डिप्टी सीएम को मिली जिम्मेदारी :

मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सीट जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। यहाँ से मुलायम 4 बार सांसद रह चुके हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर कभी भी जीत का कमल नहीं खिला सकी है। इस बार जीतने के लिए भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को इस संसदीय सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सीट पर खुद मुलायम सिंह यादव 2019 लोकसभा चुनाव में मैदान पर होंगे। मुलायम ने 2014 के चुनाव में 5,95,918 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए अब केशव प्रसाद मौर्या को जिम्मेदारी दी है।

शाक्य मतदाताओं की अच्छी है संख्या :

मैनपुरी संसदीय सीट पर क्षत्रिय और शाक्य मतदाताओं की अच्छी संख्या है। भाजपा की ब्रज की सबसे बड़ी सीट मैनपुरी लोकसभा सीट पर ख़ास नजर है। मुलायम सिंह यादव ने पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह चौहान को हराया था। जब मुलायम सिंह ने ये सीट छोड़ी तो उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव को इस सीट पर लड़ाया गया और उन्होंने भी रिकॉर्ड जीत हासिल की। तेज प्रताप सिंह ने इस चुनाव में 6,53,786 वोट हासिल किए थे और भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 3,21,249 वोट से हराया था। भाजपा संगठन की ओर से संतोष सिंह को इस संसदीय क्षेत्र में भेजा गया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें