गोण्डा में पूर्व सांसद केतकी सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई। गोण्डा में खाली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज गोण्डा के पूर्व सांसद केतकी सिंह ने सुबह पर्चा भरा। लेकिन शाम तक विपक्ष का कोई भी उम्मीदवार ने केतकी सिंह के सामने अध्यक्ष पद की दावेदारी नहीं पेश की। जिसके कारण सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद केतकी सिंह को निर्विरोध जीत हासिल हुई।

आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह की बहू श्रद्धा सिंह ने त्याग पत्र दे दिया था, जिसके बाद से गोण्डा जिला पंचायत अध्यक्ष पद खाली था। खाली चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिये सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व पूर्व सांसद केतकी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप पर्चा दाखिल किया। निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर केतकी सिंह ने कहा कि 1996 के सांसद बनने के बाद पहली बार आज अध्यक्ष पद के लिए चुने गए है।

ये भी पढ़ेंः नरेश अग्रवाल के जाने से सपा को होगा फायदा- मुलायम सिंह यादव

हमारा एजेंडा विकास का

मोदी जी अच्छे काम का साथ देने आए है। केतकी सिंह ने कहा हमारा एजेंडा विकास का रहेगा। हम आये तो यही चाहेगें की अपने क्षेत्र में अच्छा काम करें। विकास का काम करें और मोदी जी का साथ दें। गौरतलब हो गोण्डा की राजनीति दिलचस्प हो गई। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद के खिलाफ खुले मंच से बोलती नजर आती है। वहीं गोण्डा में एक ही परिवार के तीन सदस्य सत्ता पक्ष में शामिल है। जहाँ बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा के सांसद है और उनके बेटे प्रतीक सिंह गोण्डा सदर से विधायक है। वहीं अब इस परिवार की तीसरी सदस्य केतकी सिंह जो सांसद की बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी है निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष है।

ये भी पढ़ेंः समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें