कहा जाता है कि डॉक्टर धरती के भगवान हैं। यह बात सही भी है, क्योंकि डॉक्टरों (lakhimpur kheri girl case) की पूरी कोशिश मरीजों की जान बचाने में रहती है। केजीएमयू के डॉक्टरों ने पिछले कई मामलों में कई मुसीबतों के बीच उपलब्धि हासिल की।

एक साल बाद RLB के CMS सहित 4 डॉक्टरों पर FIR

  • इसी क्रम में केजीएमयू के डॉक्टरों के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई।
  • दरअसल एक सिरफिरे ने लखीमपुर जिले में छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी के हाथ पर तलवार से कातिलाना हमला करके उसके हाथ की कलाई को काटकर बुधवार शाम को अलग कर दिया था।
  • किशोरी को गंभीर अवस्था में केजीएमयू रेफर किया गया था।
  • यहां डॉक्टरों के पैनल ने 10 घंटे सर्जरी करने के बाद किशोरी के हाथ को जोड़ने का काम किया है।
  • उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नाहिद लारी खान ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़िता के परिवार वालों से बातचीत की।

https://youtu.be/TQOeNlKpPgs

वीडियो: SP नेता ने BJP के खिलाफ डाली विवादित पोस्ट

चार्जर लेने के लिए बुलाया और की छेड़छाड़

  • भले ही सरकार लड़कियों की सुरक्षा के तमाम इंतज़ाम कर रही हो लेकिन यूपी में लड़कियां न घर में सुरक्षित हैं न घर के बाहर।
  • इस बार लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक शोहदे ने एक लड़की के हाथ ही काट दिए। बीच सड़क सरेराह हुई इस वारदात ने सबके होश उड़ा दिए हैं।
  • जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पड़ी 13 साल की कामिनी (सभी नाम काल्पनिक) दर्द से छटपटा रही है, कराह रही है।
  • उसकी चीखे जिस किसी के कान में पड़ रही वही उफ्फ कर देता।
  • ये यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की तस्वीर है।
  • 13 साल की इस नाबालिग लड़की को रोहित नाम का एक लड़का चार्जर लेने के बहाने घर से खींचकर कर ले गया।
  • आरोप है कि बीच सड़क पर ताबड़तोड़ तलवार से वार कर एक हाथ काट दिया।
  • शिवानी का एक हाथ बिल्कुल अलग हो गया।
  • तो दूसरे हाथ और सर में गहरे जख्म है।

महिला की मौत पर हंगामा, सड़क जाम कर काटा बवाल

किशोरी की मां देख भी नहीं सकती

  • किशोरी की अंधी मां बता रही थी (lakhimpur kheri girl case) कि रोहित नाम का लड़का अक्सर होटल पर बैठता था।
  • वह चार्जर के बहाने घर आया और बिटिया को खींचकर सड़क पर ले गया ताबड़तोड़ तलवार से प्रहार कर हाथ काट दिया।
  • सिर से लेकर हाथ तक तलवार से वार से किशोरी लहूलुहान है।
  • ये हमला इस लड़की पर नहीं पूरी महिला बिरादरी पर है।
  • परिवार शारदानगर के कलुआकोट गाँव का है।
  • गरीब परिवार है शहर मजदूरी करके पेट पालता था।
  • जिसने हाथ काटते देखा उसके भी होश उड़ गए।

वीडियो: टोल कर्मियों को बेरहमी से पीटकर सीओ ने करवाई लूट

आरोपी के घर में चलता है सेक्स रैकेट

  • वारदात की खबर पर एसपी डीएम अस्पताल पहुंचे।
  • लड़की परिवार से घटना की जानकारी ली।
  • लड़की को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
  • आरोपी को पकड़ लिया गया।
  • स्थानीय निवासियों का कहना है कि लड़की पर सरेराह इस तरह वहशी हमला एकतरफा प्यार है।
  • रेप का प्रयास या कुछ और पर वारदात ने यूपी में लड़कियों की सुरक्षा पर जरूर सवाल उठा दिए हैं।
  • लोगों का आरोप है कि आरोपी ने सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की विरोध में तलवार से वार कर दिया।
  • आरोप यह भी है कि आरोपी के घर में सेक्स रैकेट चलता है।
  • फ़िलहाल इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।
  • इस मामले में एसपी लखीमपुर खीरी एस चिनप्पा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
  • वहीं जिलाधिकारी (lakhimpur kheri girl case) आकाश दीप ने कहा है कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो: पुलिस चौकी के पास गुंडे ने लड़की का तलवार से हाथ काटा

https://youtu.be/oRhZhtk8kws

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें