किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पेरियोडाॅण्टोलाॅजी विभाग की ओर से मुख स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जन जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर लोगों को अपने दांतों को कैसे स्वस्थ रखना है इसके कई उपाए जाने। कार्यक्रम का आयोजन सेल्बी हाॅल में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एव संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :नेत्र रोगों के उपचार में आयुर्वेद औषधियां हैं लाभकारी!

छह महीने में एक बार जरूर कराएं दांतों की सफाई

kgmu mouth cleaning awareness

  • पेरियोडाॅण्टोलाॅजी विभाग के डाॅ0 पवित्र रस्तोगी ने इस जनजागरण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
  • चिकित्सा विश्वविद्यालय के  मा0 कुलपति  प्रो0 मदनलाल ब्रह्म भट्ट भी उपस्थित रहे।
  • डाॅ0 रस्तोगी ने कहा कि किसी भी देश अथवा राष्ट्र को महान उसके  स्वस्थ और चरित्रवान नागरिक बनाते हैं।
  • मुख शरीर का प्रथम अंग है जिससे हम भोजन ग्रहण करते हैं।
  • भोजन का प्रथम पाचन भी मुख से ही होता है ।
  • भारत में 58 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा टूथपेस्ट और टूथब्रश का उपयोग किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख की स्वच्छता के प्रति  जाकरूकता लाना है।
  • हर व्यक्ति को दिनमें  दो बार ब्रश करना चाहिए। रात में ब्रश करना दिन में ब्रश करने से भी ज्यादा जरूरी है ।
  • प्रत्येक  व्यक्ति को 6 माह में एक बार अपने दांत  चिकित्सक को दिखाने चाहिए।
  • साथ ही दांत की सर्फाइ अथवा स्केलिंग भी करनी चाहिए।
  • अधिष्ठाता दन्त संकाय प्रो. शादाब मोहम्मद ने बताया आज का मुख स्वच्छता दिवस है।

ये भी पढ़ें :फिरोजाबाद: कारोबारी संजीव गुप्ता पत्नी सहित गिरफ्तार!

दांतों के बीच की सफाई है जरुरी

  • ये दिवस प्रो  जी0बी0 शंखवार पेरियोडाॅण्टोलाॅजी विभाग के जनक के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
  • रात के  खान के बाद ब्रश  करना बहुत  जरुरी है। फ्लॉस्क से दांतों के बीच की सफाई करनी चाहिए।
  • ब्रश को 3 मिनट से ज्यादा नही करना चाहिए।
  • कुलपति ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति में भी मुख स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता था।
  • लोग हर धार्मि क अनुष्ठान और कर्म काण्ड करने से पहले मुँह हाथ धोते थे।
  • सुबह के समय दांत और जुबान को साफ़ करना जरुरी है।
  •  इसकी जितनी जल्दी बच्चों को ट्रेनिंग दी जाये उतना सही है।
  • इससे कई  बीमारियों से बचा जा सकता है जैसे हार्ट की बीमारियों से।
  • संतुलित  भोजन और व्यायाम स्वास्थ्य के दो पहलु हैं।
  • दांतो को स्वस्थ रखने के लिए फ़ास्ट फ़ूड और सॉफ्ट ड्रिंक से बचना चाहिए।
  • दांतो की स्वस्थता के लिए पालक, गाजर और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
  • तम्बाकू और एल्कोहल का सेवन बहुत ही हानिकारक है।
  • हाथों को पानी से धो लेने से ही 50 प्रतिशत संक्रमण दूर हो जाते हैं।
  • मुख्य अतिथि सुरेश कुमार  खन्ना ने कहा कि हमे अपने व्यवहार में स्वच्छता को अपनाना चाहिए।
  • हम अपने भौतिक कार्यो में इतना व्यस्त हैं कि हमें स्वच्छता के लिए समय नही मिलता है।

ये भी पढ़ें :ई-हॉस्पिटल के लिए डफरिन को मिला 47 लाख का बजट!

ये भी पढ़ें :एलडीए में अब नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें