लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में आये दिन मरीजों के साथ होने वाली अभद्रता काम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी एक मरीज के तीमारदार से एक महिला कर्मचारी ने अभद्रता की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने ट्रामा सेण्टर के अधिकारी से की। लेकिन महिला कर्मचारी ने अधिकारी की भी एक न सुनी और अधिकारी से कर्मचारी ने अभद्रता की।

ये भी पढ़ें :ट्रामा के मेडिसिन विभाग में मरीजों की भर्ती शुरू !

 अधिकारी की भी नहीं सुनी

  • जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ट्रामा सेण्टर में भर्ती एक मरीज का परिजन ब्लड की रसीद कटाने गए थे।
  • पीड़ित युवक यहाँ के तीन नंबर काउंटर पर रसीद कटाने गया था।
  • तभी काउंटर की खिड़की छोटी होने से युवक का 500 रू.का नोट काउंटर में हाथ से छूट कर गिर गया
  • इसके बाद युवक ने वहां बैठी महिला कर्मचारी से अपना 500 रुपये का नोट वापस मांगा।
  • गरीब युवक बार-बार महिला कर्मचारी के सामने गिड़गड़ाता रहा।
  • लेकिन महिला कर्मचारी का दिल नहीं पसीजा।
  • उस युवक ने बताया की उसके पास बस एक 500 का ही नोट था।
  • उसके अलावा उसके पास फीस जमा करने के लिए और पैसा नहीं था।

ये भी पढ़ें :सतर्कता आयोग द्वारा चयनित सर्वाधिक भ्रष्ट विभाग!

  • बावजूद इसके महिला कर्मचारी ने रात 7:00 बजे तक पैसों के लिए इंतजार करने को बोला था।
  • 500 रुपये का नोट वापस करने के बजाये महिला कर्मचारी युवक से अभद्रता करने लगी।
  • महिला कर्मचारी की अभद्रता से दुखी पीड़ित युवक इसकी शिकायत करने अधिकारी के पास पंहुचा।
  • युवक वही ट्रामा सेंटर में मौजूद अधिकारी से इसकी शिकायत की।
  • शिकायत पर तुरंत अधिकारी उस महिला कर्मचारी के पास पहुंचे।
  • लेकिन उस महिला कर्मचारी ने उनके साथ भी अभद्रता की।
  • और उनकी कोई भी बात नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें :राज्याभिषेक के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे ‘राम’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें