ट्रामा सेण्टर में आग लगने का खामियाजा अभी तक वहां भर्ती मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों को फिर से अस्पताल के वार्डों में भर्ती तो कर लिया गया है लेकिन उन्हें जरुरी दवाये और सर्जिकल उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : KGMU अग्निकांड में घटना के तथ्यों को छिपाता रहा प्रशासन: रालोद!
सर्जिकल आइटम भी जले
- आपको बता दें की बीते शनिवार की शाम अचानक आग लगने से मरीजों को सभलने का भी मौका नहीं मिला था।
- हड़बड़ाहट और जान बचाने की जद्दोजेहद में कई मरीजों के सर्जिकल आइटम भी खो गए थे।
- साथ ही उनकी दवाये भी वही छूट गयी थी जो की जल गयी।
- अब इन मरीजों को सर्जिकल आइटम और दवाये दोबारा खरीदनी पद रही हैं।
- जबकि वही दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सभी को दवाएं दी जा रही हैं।
- घटना से पहले मरीजों से इंजेक्शन आदि भी मंगवाए गए थे जो कि खो गए।
- अब मरीजों को बाहर से दोबारा पैसा लगाकर इन्हे खरीदना पड़ रहा है।
- मरीजों का आरोप है की अस्पताल से उन्हें सभी दवाये और सर्जिकल उपकरण नहीं मिल रहे हैं।
- उन्हें दोबारा खरीदने को खुद डॉक्टर्स ही कह रहे हैं जिसमे हमारा काफी पैसा लग रहा है।
- सच्चाई एहि है की दवाओं के जलने के बाद अस्पताल में भी दवाओं का अभाव है.
- और यही वजह है कि मरीज मेडिकल स्टोर पर लाइन लगाकर दवाए ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें : KGMU : और बेहतर की गई मरीजों के इलाज की सुविधा !