राजधानी के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में दबंगों ने जमीनी रंजिश में हुए झगड़े के बाद महिला के चाकू मार दिया। चाकू लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने जानलेवा हमले के बाद एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया। उधर दबंग पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं। 

पीड़ितों को धमकी दे रहे दबंग

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द में जोधा अपने परिवार के साथ रहता है।
  • पीड़ित जोधा का आरोप है कि गुरुवार की रात जमीन के विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले गिरधारी गुप्ता, अजय गुप्ता और एक अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज कर रहे थे। इसका परिजनों ने जब विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी।
  • बचाव करने गई जोधा की पत्नी कमला (40) को भी दबंगों ने धुन दिया।
  • इस दौरान दबंगों ने कमला के पीठ पर गर्दन के पास चाकू से वार कर दिया।
  • चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • परिजनों ने अनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
  • परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर इस जानलेवा हमले में एनसीआर दर्ज कर मामले को हल्का कर दिया।
  • दबंग अब पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं।
  • पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें