Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर मचाई दहशत

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक सप्ताह पहले हुई मारपीट सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है दबंगों ने एक युवक के घर पर अपने दोस्तों के साथ धारदार हथियार से लैस होकर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं गुंडों ने युवक को बचाने गए परिवार को भी शिकार बनाया और दहशत फ़ैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। बताया जा रहा है इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों के गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप ये भी है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करा लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गुंडों के साथ किया जानलेवा हमला

Related posts

लखनऊ : हॉस्टल से दो लड़कियां गायब, हड़कंप

Sudhir Kumar
7 years ago

प्रयागराज: पहली बार देश के PM कुम्भ से पहले गंगा पूजन करने आये हैं: CM योगी आदित्य नाथ

UP ORG DESK
6 years ago

पंखुड़ी पाठक ने UPPCL कर्मचारी पर रेप की धमकी का लगाया आरोप

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version