[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीते दिनों कुशीनगर एक कार्यक्रम में गए हुए थे। यहाँ से लौटकर उन्होंने आज पार्टी कार्यालय पर एक बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर एक बड़ा फैसला (kiranmoy nanda declared) किया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

आगरा में होगा सपा का अधिवेशन :

  • समाजवादी पार्टी यूपी के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें लाने में सफल रही थी।
  • इसके बाद से सपा लगातार लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके है कि उनकी नजर संसद में सपा की सीटें बढ़ाने पर है।
  • साथ ही संगठन में मजबूती लाना भी सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शुरू कर दिया है।
  • अखिलेश यादव लगातार किसी न किसी कार्यक्रम के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं।
  • वे जनता के बीच अपनी पहुँच बनाने के साथ ही वोटबैंक मजबूत करना चाहते हैं।
  • बीते कई दिनों में अखिलेश यादव आजमगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर का दौरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें, लखनऊ में HDFC Bank के बाहर 10. 20 लाख की लूट

  • सपा अध्यक्ष जानते हैं कि विधानसभा चुनावों में हार का कारण सपा में हुई गृहयुद्ध भी था।
  • इसीलिये वे लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन में नयी धार लाने में जुटे हुए हैं।
  • अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक बुलाई हुई थी।
  • इस बैठक में अखिलेश ने बीते दिनों हुए जिला सम्मेलनों की समीक्षा की।
  • पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने पत्रकारों से बात की।
  • उन्होंने बताया कि सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होना है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा का राज्य सम्मलेन 23 सितंबर को लखनऊ में होना है।

ये भी पढ़ें, कुशीनगर से लौटकर अखिलेश ने बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें