किसानमंच उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने जिलों की नई कार्यकारणी घोषित कर दी है। उन्होंने बताया कि किसानमंच में प्रदेश महासचिव का कार्य वसीम खान देखेंगे। वहीं मीडिया प्रभारी के पद का निर्वहन अखिलेश शुक्ला ‘राजन’ करेंगे।

यह निभायेेंगे संगठन मंत्री/प्रवक्ता की भूमिका

  • संगठन मंत्री/प्रवक्ता की भूमिका संजय द्विवेद्वी निभायेेंगे।
  • प्रदेश कार्यकारिणी मेें इनके अलावा स्वामी विद्या चैतन्य, श्वेता यादव,
  • रीता श्रीवास्तव को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
  • वहीं फैसल खान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अमृत शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है।
  • वहीं सीतापुर जिले में जिला संयोजक प्रशांत तिवारी होंगे एवं जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा रहेंगे।
  • उन्नाव के जिला अध्यक्ष की कमान सर्वेश पाल, औरेया जिलाध्यक्ष आशीष दुबे,
  • बहराइच के जिलाध्यक्ष आन्नद अवस्थी बनाए गए हैं।
  • जबकि लखीमपुर का प्रभारी आलोक द्विवेद्वी को बनाया गया है।
  • हरदोई के जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी होंगे।
  • जिलाध्यक्ष भी अपनी कार्यकारिणी अति शीघ्र पूरा करेंगे।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान हितों के लिए किसानमंच संघर्ष करता रहेगा एवं संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें