कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व 31 अक्टूबर, सोमवार को है। मंगलवार को भैयादूज मनाया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का अंत हो जाएगा। दीपावली के दूसरे दिन परेवा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पूजा लोग पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार सुबह से ही अन्नकूट व गोवर्धन पूजा की जा सकती है।
शुभ मुहूर्तः
सुबह 06:20 से 07:20 बजे तक
सुबह 09:20 से 10:30 बजे तक
दोपहर 01:30 से 2:00 बजे तक
दोपहर 02:50 से 04:10 बजे तक
शाम 04:10 से 05:30 बजे तक
[ultimate_gallery id=”26508″]
लखनऊ में पतंग का बाजार अपने शबाब परः
- दिवाली के अगले दिन परेवा के मौके पर लखनऊ में जमघट मनाया जाएगा।
- यह पतंगों का त्योहार है।
- अगर आप नए लखनऊ में रहते हैं और पतंग उड़ाना चाहते हैं तो पुराने शहर यानी नखलऊ वाले दोस्तों के घर जाइए।
- पुराने लखनऊ से पतंगबाजी का जूनून आज भी कम नहीं हुआ है।
- जमघट के लिए पतंग की दुकानें भी तैयार हो गई है।
- इस साल भी बरेली का मांझा सबसे ज्यादा डिमांड में है।
- इस दौरान हर कोई भूख-प्यास भूलकर केवल पतंगबाजी में मगन दिखेगा।
- जमघट के दौरान राजधानी के पुराने इलाके जैसे डालीगंज, ठाकुरगंज, नेपियर रोड, बालागंज, हुसैनगंज, अमीनाबाद में युवाओं के बीच पतंगबाजी काफी लोकप्रिय है।
- इस उत्सव के दौरान यहां के आसमान पतंगों से पटे नजर आते हैं।
- यह एक अनोखा उत्सव है, जो लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।
मंगलवार को भाईदूजः
- भाई बहन के प्रेम का पर्व भैयादूज, यम द्वितीया के नाम से भी प्रचलित है।
- दीपोत्सव का आखिरी पर्व भाईदूज पर भाई बहनों के घर जाते हैं, जहां बहनें भाई का तिलक लगाती हैं।
- कायस्थ लोग कुलगुरु और ब्रह्मा जी के पुत्र चित्रगुप्त की पूजा करते हैं।
- चित्रगुप्त धर्मराज की सभा में पृथ्वीवासियों के पाप पुण्य का लेखा-जोखा करते हैं।