Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

केकेसी कॉलेज की छात्रा ने हाथ की नस काटकर किया ख़ुदकुशी का प्रयास

राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीएससी की एक छात्रा ने प्रताड़ना से तंग आकर खुद को बाथरूम में बंद करके अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाथरूम में छात्रा को लहूलुहान देख कालेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉकटरों की निगरानी में छात्रा का इलाज किया जा रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन मामला दबाने में जुटा रहा। डॉक्टरों ने छात्रा की हालत को गंभीर बताया है वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पारा इलाके के बुधेश्वर के पास रहने वाली दीपिका यादव (22) जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा छात्रा है। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। छात्रा लड़के के साथ शादी करना चाहती है लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह से तय कर दी। इसको लेकर छात्रा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार को छात्रा कॉलेज में पढ़ने गई थी। उसके खुद को बाथरूम में बंद किया और तनाव के चलते अपने हाथ की नस काट लीं। इस घटना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कॉलेज के पीआरओ अशोक शुक्ला ने प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा को घटना की जानकारी दी। कॉलेज प्रसाशन ने बिना पुलिस को सूचित किये छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शोशल मीडिया के जरिये हुसैनगंज थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थानाध्यक्ष सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रा का बयान लिया। यहां से डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज करके उसे घर भेज दिया।

कॉलेज के पीआरओ अशोक शुक्ला का कहना है कि छात्रा ने परिवारिक वजहों से ये कदम उठाया है। छात्रा पढ़ने में होनहार है। लड़की के पिता ने उसे आईएएस की कोचिंग कराने के लिए एक लाख का लोन भी लिया है। छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग है। लड़के के परिवार वाले शादी के लिए 15 लाख की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता आटो चलाते हैं। इतनी बड़ी रकम वह देने में असमर्थ हैं। हालांकि पुलिस ने इस बयान को नकार दिया।

……………………………………………………………………………….
Web Title : KKC college school girl cuts off her hand veins for suicide
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

Related posts

दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें दबने से एक गोवंश की मौत हो गयी वही अन्य पशु भी घायल

Desk
3 years ago

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्राड का शिकार हुआ युवक।

Desk
2 years ago

गोरखपुर महोत्सव कल से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version