[nextpage title=”birthdayofmulayamsinghyadav” ]

उत्तर प्रदेश की राजनीती में नेताजी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है। समाजवादी पार्टी के लोगो के लिए नेताजी का कहा, पत्थर की लकीर हो जाता है जिसे कोई नहीं बदल सकता है। बहुत कम लोग जानते होंगे मुलायम पहले एक पहलवान हुआ करते थे और उनका राजनीती की तरफ रुझान बहुत चोटी उम्र से हो गया था। आज आपको यहाँ नेताजी के जीवन के कुछ अनसुने पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”birthdayofmulayamsinghyadav2″ ]

इटावा में जन्मे, आगरा विश्वविद्यालय में पढ़े :

  • सपा सुप्रीमो मुलायम की पूरी समाजवादी पार्टी सहित देश भर के नेताओं द्वारा इज्जत की जाती है।
  • एक समय पर उत्तर प्रदेश की राजनीती का मतलब ही मुलायम सिंह यादव था।
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई गाँव में 22 नवंबर, 1939 को हुआ था।
  • मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी है।

rare photos of mulayam singh yadav

  • उन्होंने मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज करहल से बी0 टी0 और आगरा विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई की है।
  • बहुत कम लोगो को पता है कि राजनीती में आने के पूर्व मुलायम ने एक इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में सेवा भी दी है।
  • राजनीती में आने का शौक तो मुलायम सिंह यादव को बचपन में लग गया था।

1954 से आये भारतीय राजनीती में :

  • उत्तर प्रदेश के सैफई में रहने वाले मुलायम को बचपन से ही राजनीती में आने का शौक था।
  • 15 साल की उम्र में राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर ‘नहर रेट आंदोलन’ में भाग लेते हुए जेल गए।

rare photos of mulayam singh yadav

  • डॉ. लोहिया ने नहर रेट के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया था और हजारो सत्याग्रहियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
  • 28 साल की उम्र में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार जसवंत नगर क्षेत्र से वे विधायक चुने गए।
  • उसके बाद से वे 1974, 77, 1985, 89, 1991, 93, 96 और 2004 और 2007 में विधायक बन चुके है।

rare photos of mulayam singh yadav

  • कई लोगो को तो ये भी नहीं पता होगा कि मुलायम सिंह जसवंत नगर और इटावा की सहकारी बैंक के निदेशक पद पर भी रह चुके है।

1992 में किया समाजवादी पार्टी का गठन :

  • उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बदलाव हुआ जब मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी को बनाया।
  • गठन के 1 साल के भीतर ही पार्टी सत्ता में आयी और मुलायम सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बने।
  • इसके बाद मुलायम सिंह ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और वे 3 बार सीएम पद पर रह चुके है।
  • इस समय वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनके बेटे अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें