उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में राजधानी लखनऊ में आयोजित किसान कृषि मेले के लिए जाने वाली बस को बदोसराय चौराहे से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसानों के प्रति संवेदनशील सोच व किसान हितैषी सरकार द्वारा उ.प्र. के किसानों के लिए किसान कृषि कुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के  किसान व 200 विदेशी कंपनियां एकत्र होंगी।

  • ये सभी कम्पनियाँ किसानों को उत्तम गुणवत्ता व वैज्ञानिक विधि से कृषि करने हेतु उत्साहित कर वैज्ञानिक विधि से कृषि करने मे सहयोग करेंगी।
  • इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
  • किसान रथ यात्रा को भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर संतोष पांडे व मंडल संयोजक आईटी प्रकोष्ठ व प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी के अमित भैया राम जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस मौके पर रामनिवास लोधी रामसागर कनौजिया, पप्पू यादव, रामचंद्र वर्मा, प्रहलाद कनोजिया, संतोष सोनी, पवन गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें