प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 27 नवम्बर को कुशीनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा का संबोधन किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।

उत्तर प्रदेश सरकार पर हंगामा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अगर लड़ाई से फुर्सत मिल गयी हो तो किसानों के दर्द को भी समझ लें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर किसानों की चिंता है तो उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रदेश में लागू करें।
  • पीएम मोदी ने आगे समाजवादी सरकार पर तंज कसा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि, समाजवादी सरकार कुछ कर पायेगी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, उनकी काम में कोई रूचि नहीं है।

नोटबंदी पर बोले पीएम मोदी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैंने देश से 50 दिन मांगे थे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी से जनता को हो रही तकलीफों पर भी प्रकाश डाला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से बड़े लोगों को बड़ी तकलीफ और छोटे लोगों को छोटी तकलीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें: हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है- प्रधानमंत्री मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें