प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 27 नवम्बर को कुशीनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा का संबोधन किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।

कैशलेस इकॉनमी की चर्चा:

  • अपनी कुशीनगर जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कैशलेस इकॉनमी पर भी चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जितनी आसानी से आप मोबाइल से फोटो और व्हाट्सएप्प भेज सकते हैं।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, आप उतनी ही आसानी से अपने मोबाइल को अपना बैंक बना सकते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आपके पैसे आपके हैं और आप बिना नोट के भी इसे खर्च कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, कालेधन वाले कैश इस्तेमाल करना चाहते हैं, हमें उन्हें नाकामयाब करना है।

हम कालाधन बंद और वो भारत बंद की बात करते हैं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, हम कालेधन और भ्रष्टाचार को बंद करने की बात कहते हैं।
  • विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, वो भारत बंद की बात कर रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बिना पैसे कारोबार की दिशा में दुनिया चल पड़ी है, बस हम पीछे रह गए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अब भारत पीछे नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: अब यूरिया के लिए किसी किसान को लाठी नहीं खानी पड़ती है- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें