राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर को एक मजदूर (labour died) झुलस गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साएं परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

ये भी पढ़ें- वीडियो: प्रेमिका के सामने प्रेमी की सड़क पर पिटाई!

क्या है पूरा मामला?

  • पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद के कुंडरा खुर्द गांव निवासी मजदूर इंद्रपाल रावत (45) पड़ोस के राजगीर घनश्याम के साथ दुबग्गा में यासमीन पत्नी अजीज का घर बनाने में मजदूरी कर रहे थे।
  • सुबह जब इंद्रपाल छत पर काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें- फिर राजकीय संप्रेक्षण गृह से भाग गए 8 बच्चे, दस दिन में 10 बच्चे भागे!

  • अचानक घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
  • इससे तेज धमाके के साथ वह गंभीर रूप से झुलस गया।
  • इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
  • आनन-फानन अन्य मजदूरों ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी।
  • इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में 3 हत्या: कार में मिली किशोरी की लाश, रेप की आशंका!

  • जहां जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • हादसे के बाद मकान मालिक ने इंद्रपाल का शव को उसके घर भेज दिया।
  • इंद्रपाल की मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो उसके घर में कोहराम मच गया।
  • मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि मकान मालिक ने ही घटना कोई जानकारी दी ना कोई भी जिम्मेदार उनके घर ही पहुंचा।
  • सिर्फ एक वाहन से इंद्रपाल का शव घर भिजवा दिया।
  • परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। (labour died) पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री गायत्री सहित कई प्रमुख लोगों के तोड़े जाएंगे निर्माण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें