उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराध में कमी होती नहीं दिख रही है। भाजपा सरकार ने चुनाव में महिला सुरक्षा को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। मगर अब इसके जवाब में अब महिलाओं (lady) ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक थाना क्षेत्र में हुआ है।

https://www.youtube.com/watch?v=FoO6d0hEHP0&feature=youtu.be

थाने के अंदर महिला ने की पिटाई :

  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सदर बाजार में आज जमकर हंगामा हुआ।
  • यहाँ पर आई एक महिला ने थाने के अंदर ही मनचले की पिटाई डाली।
  • बहुत मुश्किल से पुलिस ने मनचले को महिला से बचाकर हवालात में बंद किया।
  • यह पूरा मामला असल में महिला से छेड़खानी का है।
  • देर रात मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के रजबन में नशे में धुत युवक ने महिला से छेड़खानी की।
  • इसके बाद ही स्थानीय लोगो ने मनचले को पकड़ कर पुलिस को दे दिया।
  • पीड़ित महिला के आक्रोशित परिजन थाने पहुँचे और काफी बवाल किया।
  • इसके बाद ही आरोपी राजू की महिला ने चप्पलो से पिटाई कर डाली।
  • काफी मुश्किलों के बाद आरोपी को महिला से बचाया जा सका था।
  • इस घटना के बाद थाने में स्थानीय ओगो की काफी भीड़ लग गयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें