उत्तर प्रदेश पुलिस के पुरुष वर्दीधारियों की गुंडई के किस्से तो आपने काफी सुने होंगे मगर अब एक महिला दरोगा की दबंगई की खबर हम आपको बताने जा रहे हैं। महिला दरोगा (lady sub inspector) ने अपनी वर्दी की हनक का भरपूर उपयोग करते हुए महिलाओं से दबंगई की।

अलीगढ़ में दरोगा ने की दबंगई :

  • यूपी पुलिस के पुरुष वर्दीधारियों की गुंडई के नजारे तो आये दिन देखने को मिलते रहते हैं।
  • अब यूपी की महिला दरोगा भी अपनी दबंगई दिखाने पर आतुर हो गयी हैं।
  • अलीगढ़ की महिला दरोगा की दबंगई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
  • महिला दरोगा ने ग्रामीण महिलाओं से दबंगई दिखायी है।
  • हाथरस गेट थाने में तैनात महिला दरोगा पूनम जादौन एक शिकायत पर हस्तपुर गांव पहुँची।
  • उसने यहाँ के स्थानीय थाने को बिना बताये ही एक महिला को थाने ले जाने लगी।
  • जब वहां मौजूद ग्रामें महिलाओंने उससे ऐसा करने का कारण पूछा।
  • इसके बाद वह महिला दरोगा भड़क गयी और और ग्रामीणों पर टूट पड़ी।
  • यही नहीं उस दबंग महिला दरोगा ने ग्रामीणों के साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
  • घटना का वीडियो एसएसपी तक पहुँचते ही मामले की जाँच के लिए क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह फौजदार को नियुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें, वीडियो: गोरखपुर में नाव पलटने से 7 महिलाएं नदी में डूबी

https://youtu.be/XXTNgnjJh8c

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें