राजधानी के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस चौकी (youth attacked sword) के पास एक शोहदे ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। आरोप है कि शोहदे ने लड़की से छेड़छाड़ की इसका लड़की ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे तलवार लेकर दौड़ा लिया।

लखनऊ मेट्रो रेल का किराया 10 रू0 से 60 रू0 तक होगा

  • लड़की जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागती रही लेकिन पुलिस वसूली में व्यस्त रही।
  • रास्ते में डॉयल 100 की गाड़ी भी नजर नहीं आई और इसका नतीजा ये हुआ कि शोहदे ने लड़की के ऊपर तलवार से कातिलाना हमला कर दिया।
  • इस प्राणघातक हमले में लड़की का हाथ कट गया।
  • घटना को अंजाम देकर भाग रहे शोहदे को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

महिला की मौत पर हंगामा, सड़क जाम कर काटा बवाल

  • वहीं खून से लथपथ लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • यहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लड़की को लखनऊ के लिए रेफर किया है।
  • इस मामले में एसपी लखीमपुर खीरी एस चिनप्पा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
  • वहीं जिलाधिकारी आकाश दीप ने कहा है (youth attacked sword) कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो: टोल कर्मियों को बेरहमी से पीटकर सीओ ने करवाई लूट

चार्जर लेने के लिए बुलाया और की छेड़छाड़

  • भले ही सरकार लड़कियों की सुरक्षा के तमाम इंतज़ाम कर रही हो लेकिन यूपी में लड़कियां न घर में सुरक्षित हैं न घर के बाहर।
  • इस बार लखीमपुर खीरी जिले में एक शोहदे ने एक लड़की के हाथ ही काट दिए।
  • बीच सड़क सरेराह हुई इस वारदात ने सबके होश उड़ा दिए हैं।
  • जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पड़ी 13 साल की कामिनी (सभी नाम काल्पनिक) दर्द से छटपटा रही है, कराह रही है। उसकी चीखे जिस किसी के कान में पड़ रही वही उफ्फ कर देता।
  • ये यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की तस्वीर है।
  • 13 साल की इस नाबालिग लड़की को रोहित नाम का एक लड़का चार्जर लेने के बहाने घर से खींचकर कर ले गया।
  • आरोप है कि बीच सड़क पर ताबड़तोड़ तलवार से वार कर एक हाथ काट दिया।
  • शिवानी का एक हाथ बिल्कुल अलग हो गया। तो दूसरे हाथ और सर में गहरे जख्म है।

5 साल तक सपा को कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा खुद कटघरे में आई

किशोरी की मां देख भी नहीं सकती

  • किशोरी की अंधी मां बता रही थी कि रोहित नाम का लड़का अक्सर होटल पर बैठता था।
  • आज वह चार्जर के बहाने घर आया और बिटिया को खींचकर सड़क पर ले गया ताबड़तोड़ तलवार से प्रहार कर हाथ काट दिया।
  • सिर से लेकर हाथ तक तलवार से वार से किशोरी लहूलुहान है।
  • ये हमला इस लड़की पर नहीं पूरी महिला बिरादरी पर है।
  • परिवार शारदानगर के कलुआकोट गाँव का है।
  • गरीब परिवार है शहर मजदूरी करके पेट पालता था।
  • जिसने हाथ काटते देखा उसके भी होश उड़ गए।

वीडियो: शिक्षामित्र परेशान और उनके नेता लग्जरी कारों से कर रहे नेतागीरी

आरोपी के घर में चलता है सेक्स रैकेट

  • वारदात की खबर पर एसपी डीएम अस्पताल पहुंचे।
  • लड़की परिवार से घटना की जानकारी ली।
  • लड़की को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
  • आरोपी को पकड़ लिया गया।
  • स्थानीय निवासियों का कहना है कि लड़की पर सरेराह इस तरह वहशी हमला एकतरफा प्यार है।
  • रेप का प्रयास या कुछ और पर वारदात ने यूपी में लड़कियों की सुरक्षा पर जरूर सवाल उठा दिए हैं।
  • लोगों का आरोप है कि आरोपी ने सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की विरोध में तलवार से वार कर दिया।
  • आरोप यह भी है कि आरोपी के घर में सेक्स रैकेट चलता है।
  • फ़िलहाल इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।

लखनऊ मेट्रो रेल का किराया 10 रू0 से 60 रू0 तक होगा

https://youtu.be/GwSX6fQI6po

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें