लक्ष्य संस्था की ओर से शुक्रवार को महिला टीम द्वारा लक्ष्य झुग्गी झुग्गी” अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के जानकीपुरम  सेक्टर एफ में किया गया। यहाँ के स्लम एरिया का निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को संस्था के सदस्यों ने सुना।

ये भी पढ़ें : कानपुर: प्राइमरी स्कूलों में नही है शौचालय!

 बच्चों की शिक्षा पर दें जोर

  • लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने झुग्गीवासियों की दुर्दशा पर गहरा दुःख प्रकट किया। 
  • उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है।
  • जिन लोगो के पास आधारभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानीबिजलीसाफ सफाई इत्यादि नहीं है।
  • उनकी आर्थिक isthiti अच्छी नहीं लोगो का स्वास्थ भी ठीक नहीं है और बच्चे स्कूल नहीं जाते है ।
  • उन्होंने कहा कि सरकार को उनके उत्थान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ।
  • लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम ने बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया।
  • उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही आप अपना भविष्य सुधार सकते हैं .
  • अंत बच्चो को स्कूल जरूर भेजना चाहिए। उन्होंने साफ सफाई पर भी जोर दिया।
  • उन्होंने साफ सफाई के लाभ भी लोगों को बताये।

ये भी पढ़ें : हरदोई में जमीन के लिए खूनी संघर्ष

  • उन्होंने कहा की अगर हम साफ सफाई का ध्यान रखते है तो हमारा स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।
  • और हम अपने काम पर ज्यादा ध्यान लगा सकते है।
  •  उन्होंने परिवार नियोजन पर भी चर्चा की और छोटे परिवार के लाभ भी बताये।
  • लक्ष्य कमांडर राजकुमारी कौशल ने बहुजन एकता पर जोर दिया तथा एकता के लाभ बताये।
  • उन्होंने कहा कि आप को अपने  अधिकारों के लिए आपस में भाई चारा बनाना होगा।
  • उन्होंने बहुजन समाज के उत्थान में डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान की भी चर्चा की।
  • इस मौके पर उन्होंने डॉ भीम राव अम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें : सुधीर हलवासिया AIVF के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें