मैनपुरी में ज़मीनी विवाद के चलते एक महिला ने रचाई साजिश

  • ज़मीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष को फसाने को लेकर महिला ने अपना ही घर फूंका लगाई आग |
  • पड़ोसियों के घर भी हुए स्वाहा |
  •  मैनपुरी में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही घर में आग लगा ली |
  • जिससे खुद  के साथ साथ पड़ोसी का भी घर जलकर खाक हो गया |
  •  मामला घर की दीवाल बनाने का था ।
  • लेकिन घर की एक महिला द्वारा जब खुद ही अपने घर में आग लगाने का वीडियो वायरल होकर सामने आया तो उसने सब को चौंका दिया।
  • मामला थाना दन्नाहार के देवामई गांव का है, यहां काफी समय से दो पक्षों मुन्नू सिंह और हरनाथ सिंह पक्ष में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था |
  • हरनाथ सिंह पक्ष जबरिया विवादित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करने लगा, जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस अवैध रूप से निर्माण कर रहे हरनाथ सिंह और दूसरे पक्ष के मुन्नू सिंह को थाना उठा लाई |
  • हरनाथ सिंह को पुलिस द्वारा पकड़कर थाना ले जाने से बौखलाई उसकी पत्नी ने मुन्नू सिंह पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया |
  • इतना ही नही छेड़छाड़ और जिंदा जलाने के प्रयास के आरोप भी लगा डाले |
  • सामने आए वीडियो में महिला अपने ही घर में आग लगाने के बाद खुश हो रही है,  उस समय घर में इस महिला के अलावा और कोई दिखाई नहीं दिया |

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें