उत्तर प्रदेश की विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है, आज के बाद विधानसभा अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

कानून-व्यवस्था पर चर्चा:

  • सूबे की विधानसभा के सत्र का आज आखिरी दिन है।
  • आज के बाद यूपी विधानसभा अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
  • विधानसभा में आज गैर-सरकारी दिवस मनाया जायेगा।
  • विधानसभा में आज आखिरी दिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
  • गौरतलब है कि, विपक्ष की मांग पर विधानसभा की कार्रवाई 1 दिन के लिए बढ़ाई गयी थी।

30 अगस्त को होना था सत्र खत्म:

  • इससे पहले विधानसभा का सत्र 30 अगस्त को खत्म होने वाला था।
  • बाद में विपक्ष की मांग पर कार्रवाई को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया।
  • विधानसभा के दूसरे आखिरी दिन पर सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी।
  • जब बसपा नेताओं ने सदन से वाकआउट कर दिया था।
  • बसपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गया चरण दिनकर की अगुवाई में बसपा ने वाकआउट किया।
  • बसपा ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को संवेदनहीन बताया था।
  • वहीँ इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था, स्वामी प्रसाद मौर्य से भी गए गुजरे हैं गया चरण दिनकर।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान दिया था।
  • सपा नेता ने कहा कि, पीएम की खुद की बीवी दर-दर भटकती है, और वो बेटी बचाओ और उनके सम्मान की बात करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें