उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र की अवधि को 2 दिनों के लिए बुधवार तक बढ़ा दिया गया है, यह अवधि पहले मंगलवार को खत्म हो रही थी।
आजम खान के विवादित बोल सदन में भी जारी:
- आज सदन की कार्रवाई कई कारणों से बाधित रही।
- विधानसभा में सपा नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया।
- जिसके बाद भाजपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा।
बसपा ने किया वाकआउट:
- विधानसभा में बसपा नेताओं द्वारा कानून-व्यस्था को लेकर काफी हंगामा किया गया।
- इस दौरान बसपा नेताओं ने वेल में आकर हंगामा किया।
- बसपा के नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष गया चरण दिनकर ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।
- इसके ठीक बाद ही बसपा ने सदन से वाकआउट कर दिया।
मौर्या से भी गए गुजरे हैं गया चरण दिनकर-मुख्यमंत्री:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि, गया चरण दिनकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य से भी गए गुजरे हैं।
- उन्होंने कानून-व्यवस्था पर कहा कि, माया सरकार की कानून-व्यवस्था नहीं देख पाए।
- उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, बसपा के कई लोग आज भी जेल में हैं।
- साथ ही उन्होंने भाजपा और बसपा के मिले होने की बात भी कही।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाई-बहन का रक्षाबंधन पूरा देश जानता है और हम महिलाओं का सम्मान करते हैं।
- गाली कांड पर उन्होंने कहा कि, मायावती ने गिरफ़्तारी की मांग की, हमने गिरफ़्तारी करवाई।
- उन्होंने आगे कहा कि, मायावती ने मूर्तियाँ लगवायीं, हमने उनकी पेंटिंग लगवाई।
- चुनाव से पहले दल बदल रहे नेताओं पर भी मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की।
- उन्होंने कहा कि, दूसरे दलों के भी कई विधायक टूटने वाले हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमने दरवाजा नहीं खोला है नहीं तो भगदड़ मच जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार