Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजभवन का घेराव करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, कई घायल

Lucknow: Lathicharge at Samajwadi party Mahila Prakosth Activist Many Injured Video

Lucknow: Lathicharge at Samajwadi party Mahila Prakosth Activist Many Injured Video

बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हजरगंज चौराहे से विधानसभा का घेराव करने जा रहे समाजवादी महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को रास्ते में पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। इसके चलते चलते प्रदर्शन और उग्र हो गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की भरसक कोसिस की परंतु कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इसके चलते सपा कार्यकर्ता राजभावन का घेराव करने जाने लगे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने पर रोक तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसके चलते पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज से आधा दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ता घायल

कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद हुए लाठीचार्ज में कई सपाइयों के सिर फूट गए। जबकि दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिसकर्मियों ने सपाइयों को मुख्यमार्ग पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पुलिसवालों ने सपाइयों की धुनाई की है। लाठी चार्ज से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। हंगामे और लाठीचार्ज के चलते हजरतगंज से निकलने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ। लाठीचार्ज के चलते आधा दर्जन कार्यकर्ताओ को चोटें आई है जिसके चलते इनको अस्पताल मे भर्ती करवाया है। पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेजा गया है। यहां पुलिस आगे की क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर सपाइयों को पीटा

समाजवादी महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता मंगलवार को विधानसभा घेरने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में सपा की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह और सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा सहित करीब आधा दर्ज लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी लीलावती, सुरैया सिद्दीकी ने बताया की महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा है। लाठीचार्ज होते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर इनके ऊपर बल प्रयोग किया इसके बाद स्थिति नियंत्रण हो पाई। फिलहाल पुलिस सपाइयों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति करने से मना करने पर पति ने पत्नी को सिर के बाल काटकर कर दिया गंजा

ये भी पढ़ें- किशोरी से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, हत्या करने ले जा रहे थे कूदकर बचाई जान

ये भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कैंट में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी को पुलिस ने पीटा फिर लॉकअप में डाला

ये भी पढ़ें- एसएसपी दीपक कुमार ने 11 थाना प्रभारी और 34 उप निरीक्षकों के किये तबादले

ये भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट जंगल में किशोरी से गैंगरेप: पशु प्रेमियों की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Related posts

सपा की ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ रैली आज!

Mohammad Zahid
7 years ago

राज्यपाल ने राजशेखर को दिया ‘विवेकानन्द युवा सम्मान’!

Sudhir Kumar
7 years ago

मैनपुरी : शहीद राम वकील की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब

UP ORG DESK
5 years ago
Exit mobile version