उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चन्दन को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं को शायद ये नहीं पता था कि ये यात्रा उनके लिए कितना भारी पड़ने वाला है। तिरंगा यात्रा निकालने पर मऊ पुलिस ने जमकर लाठी भाजी है जिसमे कई युवा घायल हो गए। अब तो तिरंगा यात्रा भी सांप्रदायिक होता जा रहा है। अपने देशप्रेम को दर्शाना आज के युवाओं पर भारी पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मऊ में कासगंज हिंसा का शिकार हुए चंदन को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा जैसे ही आजमगढ़ तिराहे पर पहुँची पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित युवाओं को दौड़ा दौड़ कर पीटा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बैनर तक अपने कब्जे में लिया है।

क्या दोषी पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुए हिंसा के बाद देश भर में युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मऊ जनपद में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान पुलिस ने जमकर कहर बरपाया है। तिरंगा यात्रा के दौरान हुए लाठी चार्ज में कई युवा घायल हो गए है। अब सवाल यह उठता है कि क्या तिरंगा यात्रा भी निकालना गैरकानूनी हो गया है ? क्या देश के युवाओं को यह हक नहीं है कि अपने देश प्रेम को खुलेआम प्रदर्शित कर सकें ? क्या हमें अब तिरंगा यात्रा निकालने के लिए भी सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी ? क्या सरकार दोषी पुलिस कर्मियों पर कारवायी करेगी ? क्या तिरंगा यात्रा निकालना कोई अपराध है ? लाठीचार्ज करने वालों पर अबतक एक्शन क्यों नहीं लिया गया?

जगह जगह रोकी जा रही है तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में हुए हिंसा के बाद जगह जगह लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा जगह जगह तिरंगा यात्रा को रोका जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आगरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसे डीएम एवं एसएसपी ने हिंदूवादी संगठनों से यात्रा रोकने का अनुरोध किया। इस पर कुछ देर नारेबाजी करने के बाद संगठनों ने शहीद स्मारक पर ही तिरंगा यात्रा को समाप्त कर दिया। उधर, फिरोजाबाद में बजरंग दल द्वारा जिला संयोजक पंडित वीनेश शर्मा के नेतृत्व में नगर के कांता होटल से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। यह यात्रा गांधी पार्क में तक जानी थी लेकिन रामलीला प्रांगण के पास ही जिला और पुलिस प्रशासन में नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार संग कई थानो के फोर्स ने मौके पर पहुँच रोक लिया। इस दौरान समझाते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। पदाधिकारियों ने पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपने के साथ ही यात्रा विराम की।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें