Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डीजीपी कार्यालय घेराव करने जा रहे प्रसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प

उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहा से लेकर डीजीपी कार्यालय का घेराव करना चाहा। लेकिन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जियामऊ फुट ओवर ब्रिज पर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और बवाल काटने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। खदेड़ने के दौरान कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और तीखी झड़प हुई। हालांकि घंटों चले प्रदर्शन के बाद नारेबाजी भी चली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए और बैरक वापस लौट गए। इस दौरान लोहिया पथ पर भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दुरुस्त करवा पाया। प्रदर्शनकारियों के नेता ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन डीजीपी को भेजा है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती, लूट, अपहरण और बलात्कार के आलावा ताबड़तोड़ हो रही हत्याएं चरम सीमा पर है। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा दावा करने वाली योगी सरकार में महिलाओं बिल्कुल सुरक्षित हैं। आए दिन बलात्कार लूट अपहरण और नाबालिगों के साथ गैंग रेप जैसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसके खिलाफ प्रगतिशील पार्टी ने 1090 से डीजीपी कार्यालय का घेराव करना चाहा। लेकिन जियामऊ फुटओवर ब्रिज के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर डीजीपी कार्यालय जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा और कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इन 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डीजीपी को दिया ज्ञापन[/penci_blockquote]
➡ लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आए दिन किसान नौजवान उद्यमी व्यापारी अधिवक्ता की हो रही हत्याओं को तत्काल रोका जाए।
➡ लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में उद्यमी, व्यापारी, किसान, नौजवान सहित आम जनता के साथ आए दिन हो रही लूट डकैती अपहरण की घटनाओं को रोका जाए।
➡ सभी को F.I.R. बिना किसी परेशानी के प्राथमिकता के आधार पर थानों में दर्ज की जाए।
➡ लखनऊ आलमबाग में सर्राफा व्यापारी आर के ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती का तत्काल खुलासा किया जाए एवं शत प्रतिशत माल की बरामदगी की जाए। डकैतों द्वारा मारे गए कारीगर एवं गार्ड के हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए। हत्या में अपनी जान गवा चुके गार्ड एवं कारीगर के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
➡ सर्राफा व्यापारियों व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिया जाए एवं उनको सुरक्षा प्रदान की जाए।
➡ सराफा व्यापार सहित बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
➡ कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्षेत्रीय पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों से 1 माह में एक बैठक अवश्य करें एवं उनसे अच्छा संबंध स्थापित करें।
➡ प्रदूषण के नाम पर पुलिस के द्वारा टेंपो ऑटो रिक्शा चालक भाइयों से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल बंद कराया जाए।
➡ अतिक्रमण के नाम पर पुलिस के द्वारा पटरी दुकानदार भाइयों, ठेला/गुमटी लगाने वाले भाइयों का किया जा रहा उत्पीड़न रोका जाये।
➡ पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की जो हत्याएं हो रही उनके ऊपर हमले हो रहे हैं उनको तत्काल रोक कर सुरक्षा प्रदान की जाए।
➡ पुलिस भूमाफिया की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे को तत्काल रोका जाए और जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
➡ वर्तमान में लखनऊ में आए दिन एवं रात में पड़ रही डकैती, चोरी के दौरान बाधा बनती है। इन हत्याओं को तत्काल रोका जाए।
➡ राजधानी लखनऊ में सरिया चुराने वाला गैंग सक्रिय है उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।➡ लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए।
➡ पुलिस के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल रोका जाए। पुलिस के द्वारा आम जनता से अच्छा व्यवहार किया जाए।
➡ विपक्ष के नेताओं पर आंदोलन के दौरान फर्जी तरीके से कर दर्ज किए गए मुकदमों को तत्काल समाप्त किया जाए।
➡ पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस के द्वारा मोटर मालिकों से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोका जाए। गाड़ियों का नो एंट्री के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए एवं उनको शहर में कहीं भी ना रोका जाए। आम जनता के हित में चौकीदारों को तत्काल चालू कराया जाए।
➡ विपक्ष के नेताओं को भी पुलिस कार्यालय थाना चौकी में सम्मान दिया जाए एवं उनके द्वारा बताए गए इस कार्य को भी कर दिया जाए। साथ ही विपक्ष के नेताओं को भी विशेष पुलिस अधिकारी बनाया जाए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

किसानों ने हमें समझा और बिना आंदोलन के अपनी ज़मीन दी- अखिलेश यादव

Shashank
6 years ago

FSDA की टीम का डॉ. एसके जैन के क्लीनिक पर पड़ा छापा, बर्लिंगटन चौराहे पर है सेक्सरोग विशेषज्ञ का क्लीनिक, आइजीआरएस की शिकायत पर छापेमारी, जैन क्लीनिक से बिना लेबल लगी दवा मिली।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

उन्नाव गैंगरेप मामले पर बीजेपी सांसद दद्दन मिश्रा का बयान जो भी दोषी होगा बक्सा नही जाएगा, उन्नाव मामले में करा सकती है सीबीआई जाँच, सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी, प्रदेश में कानून का राज चलेगा.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version