उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में करीब 2 महीने पहले एक महिला को जिंदा जला दिया गया था, जिसके इंसाफ के लिए उनकी बेटियों ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।
सीएम से मिलने पहुंची लतिका और तान्या:
- 15 साल की लतिका और 11 साल की तान्या अपनी माँ को इंसाफ दिलाने के तहत आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची।
- लतिका और तान्या ने अपनी माँ को इंसाफ दिलाने के लिए सीएम अखिलेश यादव को अपने खून से चिट्ठी लिखी थी।
- जिसके बाद कल उनसे बुलंदशहर एसपी मिलने पहुंचे थे और आज वो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगी।
- गौरतलब है कि, पुलिस ने मामले को एक आत्महत्या के रूप में दर्ज किया था।
पूरा मामला:
- बुलंदशहर में गत 14 जून को लतिका और तान्या बंसल की माँ अनु बंसल को उनके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया था।
- यह सब 15 साल की लतिका और 11 साल की तान्या की आँखों के सामने हुआ था।
- अनु बंसल को उनके ससुराल वालों ने इसलिए जलाया था, क्योंकि उन्हें एक लड़का चाहिए था।
- अनु बंसल का शरीर 95 शरीर झुलस चुका था, जिसके कारण कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी थी।
- लतिका के मुताबिक, उन्होंने इसकी सूचना देने के लिए 100 नंबर पर खबर की थी, लेकिन किसी ने उठाया ही नहीं।
- लतिका ने एम्बुलेंस को भी फ़ोन मिलाया था, लेकिन वो भी नहीं पहुंची, जिसके बाद लतिका ने अपने मामा को फोन किया जो अनु बंसल को अस्पताल लेकर गए।
सीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लतिका और तान्या को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
- इसके अलावा उनको रहने के लिए आवास और उन बच्चियों की देखभाल कर रहे मामा को सरकारी नौकरी दी गयी।
वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=AVHOn_ndjvM&feature=youtu.be
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार