Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

थानाध्यक्ष कोइरौना के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

lawyers-demonstrated-against-police-station-chief-koirauna

lawyers-demonstrated-against-police-station-chief-koirauna

थानाध्यक्ष कोइरौना के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

ज्ञानपुर। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर एवं गेट के पास डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों के समूह ने कोइरौना थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया एवं आक्रोश व्यक्त किया। सूर्यदत्त पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोइरौना थाना क्षेत्र के गांव के वकील के परिवार के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें दो घायल वाराणसी के लिए रेफर हुए हैं। आज वकील कोर्ट आ रहा था।

विपक्षी लाठी डंडा लेकर उसे घेर लिए तो वह घर लौट गया। मैंने जब एसएचओ जय प्रकाश यादव को फोन कर बात करना चाहा तो उन्होंने कहा कि आपका एडवोकेट ही हरामखोर है। उसे अभी चल कर मैं ठीक कर देता हूं। उसी की वजह से विवाद हो रहा है। आरोप लगाया कि इस तरह से जब एक प्रतिनिधि के साथ थानाध्यक्ष बात कर रहा है तो आमजन के साथ क्या बर्ताव करता होगा।

Report:- Girish Pandey

Related posts

लोहिया संस्थान में 4 घंटे तक चला साध्वी प्रज्ञा का ‘ऑपरेशन’!

Divyang Dixit
8 years ago

सीएम ने पकड़ाया आश्वासन का झुनझुना, यूनियन करेगा सत्याग्रह!

Divyang Dixit
8 years ago

अज्ञात बदमाशों ने सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर के भतीजे व कांधला ब्लॉक प्रमुख हरविंदर चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, सर्विलांस के आधार पर जांच में जुटी, थाना कांधला क्षेत्र के गांव जसाला का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version