भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजम खां की योग्यता पर सवाल करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने आजम खां को विफल मंत्री बताते हुए उन पर भय और आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी संसदीय कार्य मंत्री के रूप में आजम खां की योग्यता पर सवाल कर चुके हैं।

  • प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कि सपा सरकार के मंत्री जानबूझकर राज्यपाल के बारे में विचारहीन बकवास कर रहे हैं।
  • उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खां निर्वाचित मेयर को हटाने संबंधी विधेयक को लेकर ईर्ष्या से भरे पड़े हैं।
  • आजम खां नगर विकास मंत्री के तौर पर अपने आपको साबित नहीं कर सके हैं, इसीलिए अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए वे आतंक का माहौल बनाने में लगें हैं।
  • उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक ने आजम खां के बारे लिखे पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री को भेजी थी।
  • उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पत्र को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेंगे, मगर इसके विपरीत मुख्यमंत्री चुप्पी साध ली।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आजम खां को गैर जिम्मेदार और बदजुबान मंत्री बताते हुए मुख्यमंत्री से उन पर लगाम लगाने और मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें