लखनऊ विकास प्राधिकरण में समायोजन की जांच रिपोर्ट अपर सचिव अनिल भटनागर ने उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह को सौंप दी है। अब कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में एलडीए वीसी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई अवश्य होगी।

ये भी पढ़ें :अवैध निर्माण पर चला LDA का बुलडोजर

आरोप के आधार पर जांच

  • दरअसल, अपर सचिव अनिल भटनागर को मुक्तेश्वर ओझा द्वारा किये गए समायोजन की जांच सौंपी गयी है।
  • इसके साथ ही उन्हें अन्य समायोजन से जुड़ी जांच करने के लिए नामित किया गया था।
  • इसके अलावा, वे एलडीए में अन्य समायोजन से जुड़ी जांचें भी कर रहे थे।
  • बताया जा रहा इसमें एलडीए के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
  • उक्त जांच की रिपोर्ट अपर सचिव की ओर से एलडीए वीसी को बीते दिनों सौंप दी गई है।
  • अपर सचिव अनिल भटनागर ने बताया कि उन्होंने ओझा को दिये गए अतिरिक्त आरोप के आधार पर जांच की है।

ये भी पढ़ें :कई जिलों में मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं दरिया

  • इसमें जानकीपुरम के सेक्टर पांच में किये गया समायोजन शामिल है।
  • इस संबंध में एलडीए वीसी प्रभु एन. सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।
  • उल्लेखनीय है, मुक्तेश्वर ओझा द्वारा समायोजन के नाम पर कई तरह के खेल किये गए।
  • विराट खंड में उसने फर्जी कागजों के बल पर पत्नी के नाम प्लाट करा दिया था।
  • वहीं, बड़ी संख्या में योजनाओं की फाइलें गायब कर रखी थीं।
  • इस बाबत, उसे पुलिस को भी सौंपा गया था लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

ये भी पढ़ें :लखनऊ में रोडवेज बस में आगजनी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें