[nextpage title=”LDA” ]

उत्तर प्रदेश के लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)के कारनामे अपने आप में महानता की एक ऊंचाई पर होते हैं, ताजा मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के मकान को बिना उनकी इजाजत किसी और को बेच दिया है।

अगले पेज पर पढ़ें LDA का पूरा कारनामा(LDA):

[/nextpage]

[nextpage title=”LDA2″ ]

पूर्व CM के दखल के बाद रद्द हुआ म्युटेशन:

  • LDA ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री का एक आवास बिना उनकी इजाजत के किसी और को बेच दिया है।
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल एनडी तिवारी का यह मकान अलीगंज में स्थित था।
  • जिसे उनके भाई रमेश चन्द्र तिवारी ने LDA की बाबुओं की मदद से किसी और को बेच दिया है।
  • यह मकान ऊषा शर्मा नाम की एक महिला को बेचा गया था।
  • इतना ही नहीं LDA ने ऊषा शर्मा के पक्ष में म्युटेशन भी कर दिया था।
  • एनडी तिवारी के दखल के बाद म्युटेशन को रद्द किया गया।

पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनी खेल की वजह(LDA):

  • LDA ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के मकान को बिना उनकी इजाजत के किसी और को बेच दिया गया।
  • यह पूरा खेल पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के जरिये किया गया था।
  • LDA OSD राजेश शुक्ला के मुताबिक, प्लाट बेचने के लिए पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी का इस्तेमाल किया गया था।
  • जिसके बाद एनडी तिवारी से इस मामले पर आपत्ति मांगी गयी थी।
  • उन्होंने प्लाट बेचने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद म्युटेशन को रद्द कर दिया गया था।
  • गौरतलब है कि, यह मकान 2016 में बेचा गया था।

ये भी पढ़ें: साफ़ छवि के अफसरों की तैनाती फिर भी LDA में भ्रष्टाचार जारी!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें