आखिरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण में खेल कर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाने वाले एलडीए के बाबू नजर में आ गए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह ने संपत्ति विभाग के सभी अधिकारियों व बाबुओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी व अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत करने की बात कही।

ये भी पढ़ें : नगर निगम के इस तालाब पर एलडीए करा रहा अवैध निर्माण!

 विवादित प्रापर्टीज का भी मांगा ब्यौरा

  • इसके साथ ही, उन्होंने उनसे अपने क्षेत्र में लैंड बैंक व डिस्प्यूटेड लैंड से संबंधित जानकारी देने को भी कहा।
  • दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति विभाग में तैनात बाबुओं पर हमेशा से करोड़ों की संपत्ति होने।
  • परिवार में परिवारीजनों के नाम कई मकान होनेे की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
  • आरोप यह भी है कि इन बाबुओं ने बीते वर्षों में विभिन्न योजनाओं में इस तरह के खेल किए।
  • नतीजा, आवंटन से संबंधित विवाद खड़े हुए।
  • यही नहीं, कई मामलों में मूल आवंटी की फाइल गायब होने आदि की बातें सामने आईं।
  • मुक्तेश्वर ओझा इसका बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ें :शिकायत निस्तारण के मामलों में 90 फीसद के साथ एलडीए पास!

  • इसी तरह दो दर्जन के करीब ऐसे बाबू हैं जो वर्षों से घूम फिर कर संपत्ति में ही तैनात रहे और खूब धन अर्जित किया।
  • इन्होंने पूर्व के वर्षों में उच्चाधिकारियों से साठगांठ कर उनकी भी खूब कमाई करवायी।
  • बताया जाता है विभिन्न योजनाओं में इनके प्लाट आदि पड़े हुए हैं।
  • वहीं, एलडीए के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति चाहे वह एलडीए का कर्मचारी ही क्यों न हो।
  • उसकी व उसके परिवार की एक से अधिक संपत्ति नहीं हो सकती।
  • बावजूद इसके ऐसे आदेश कागजों में ही दर्ज रहे।
  • बैठक की आहट के बाद बाबुओं में खुशफुसाहट आम रही।
  • जानकारी के अनुसार, एलडीए वीसी प्रभु एन. सिंह ने सभी बाबुओं से अपनी व अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा देेने को कहा।
  • साथ ही निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में लैंड बैंक की जानकारी उपलब्ध कराएं।
  • उन्होंने कहा कि जिस योजना में जो प्लाट या मकान विवादित हैं,उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
  • इस मौके पर संपत्ति से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :एलडीए ने अंसल के लौटाये 11 इमारतों के मानचित्र!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें