[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी में नेताओं के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। बीते दिनों एक के बाद एक लगातार सपा के एमएलसी ने इस्तीफ़ा देकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मगर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी में शामिल (samajwadi party 21 september) होने जा रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

इन्द्रजीत सरोज होंगे शामिल :

  • समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है।
  • इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के समय से हो गयी थी।
  • अमित शाह के आने के पहले सपा के यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इनके अलावा बसपा के जयवीर सिंह ने भी विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था।
  • तीनों ही नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ले चुके हैं।
  • लगातार एमएलसी के इस्तीफों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गयी थी।
  • मगर सपा के लिए एक बहुत बड़ी खबर आयी है जो सभी को हैरान कर देगी।

ये भी पढ़ें, सपा जिला सम्मेलन में एक कार्यकर्ता ने हार पर की टिप्पणी

  • बसपा के पूर्व दिग्गज नेता इन्द्रजीत सरोज अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
  • बसपा संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर इन्द्रजीत सरोज बसपा में आये थे।
  • वे मंझनपुर से 4 बार विधायक और मायावती की सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं।
  • बीते दिनों उन्होंने मायावती पर वसूली का आरोप लगाते हुए बसपा छोड़ दी थी।
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात भी की थी।
  • इसके बाद से उनके सपा में शामिल होने की चर्चाएँ शुरू हो गयी थी।
  • 21 सितंबर को पूर्व बसपा नेता इन्द्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
  • उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती पर वसूली का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें, लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन हुई ख़राब

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें