भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में परिवर्तन यात्रा के तहत रैली को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
नोटबंदी के कई लोगों को किया बेनकाब:
- अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर अन्य दलों को घेरा।
- उन्होंने कहा कि, देश में नोटबंदी के बाद से कई लोगों के चेहरे से नकाब हट गया है।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, किसी भाजपा नेता के चेहरे का रंग नहीं उड़ा हुआ है।
- इसी में जोड़ते हुए अमित शाह ने कहा कि, भाजपा के लोग मुस्कुरा रहे हैं।
- साथ ही शाह ने आगे कहा कि, जब बाढ़ आती है तो नाव पर सभी चढ़ जाते हैं।
नोटबंदी से विरोधी एक्स्पोज:
- अमित शाह ने आगे कहा कि, नोटबंदी के विरोध से विरोधियों की कलई खुल गयी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से कालाबाजारी बंद होने वाली है।
- साथ ही शाह ने कहा कि, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था से उछाल आएगा।
विरोधी समझ रहे नोटबंदी मौका है:
- अमित शाह ने आगे कहा कि, विरोधियों को लग रहा है कि, नोटबंदी एक मौका है जिससे वो सरकार को घेर सकें।
- उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें हकीकत तब पता चलेगी जब वो जनता के बीच जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार