भारतीय जनता पार्टी सहजनवां विधानसभा बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह उर्फ बृजेश सिंह, सपा से पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामधारी यादव, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैम्पियरगंज विधानसभा के बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत उनवल के 10 सभासदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें : यूपी में मिड-डे-मील के लिए 2,048 करोड़ रुपये का आवंटन

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन इंद्रप्रस्थ लान खोराबार में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मे विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से किशन निषाद प्रधान लहसडी, श्रीनाथ निषाद प्रधान महिमाथ, रामधनी निषाद प्रधान रामपुर, सिद्ध निषाद प्रधान खिरवानीया, प्रधान संघ अध्यक्ष झरवा प्रधान इन्द्रासन निषाद, प्रधान मंझरिया बिसतौल रामभवन निषाद, धर्मशाला बाजार पार्षद बबलू गुप्ता, राजेन्द्र नगर पश्चिमी पार्षद श्रीमती रिंकी देवी निषाद, पूर्व पार्षद बक्शीपुर राकेश अस्थाना, विजय निषाद, सचितानंद निषाद रामनगीना साहनी, विशाल निषाद, विजय निषाद, जितेंद्र निषाद, अमित चैरसिया, विजय कन्नौजिया, धर्मेन्द्र निषाद, रामजीत यादव प्रबंधक किसान डिग्री कालेज, मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य राम नरेश यादव, केदार नाथ पाण्डेय, राम निवास यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 28 फरवरी को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 28 फरवरी को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा आदि को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय 28 फरवरी को चुनाव मीडिया सेंटर इलाहाबाद में दोपहर 01 बजे प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होंगे। दोपहर 03 बजे प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 05 बजे सेन्ट्रल एकेडमी ग्राउण्ड झूंसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी 28 फरवरी को सायं 03 बजे सभासद, पूर्व सभासद, सभासद प्रत्याशियों, मेयर के साथ सिविल लाइन्स इलाहाबाद में बैठक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी 28 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के साथ प्रातः 09 बजे पिपरौली में जनसम्पर्क करेंगे तथा दोपहर 03 बजे पाली में जनसम्पर्क करेंगे।

ये भी पढ़ें : तोहफा: 17 लाख कर्मचारियों को मिलेगी होली से पहले तनख्वाह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें