उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संगम नगरी में फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव के मद्देनजर रैली को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के पक्ष में अपील करने आया हूं।

मुख्यमंत्री का संबोधन :

  • पीएम मोदी ने शपथ लेकर विकास और सुशासन का नारा दिया।
  • त्रिपुरा में भाजपा को 43 सीटों पर जीत मिली।
  • त्रिपुरा में बार्डर की फेन्सिंग दिखाती थी कि कांग्रेस इस विभाजन की जिम्मेदार है।
  • पीएम मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे हैं।
  • प्रयाग के कुम्भ को यूनेस्को ने अमूर्त धरोहर में शामिल किया है।
  • श्रृंगवेरपुर को लोगों ने भुला दिया था।
  • भाजपा ने विकास खंड बनाकर विकास योजनाओं की शुरुआत की है।
  • श्रृंगवेरपुर को आज अयोध्या की ही तरह मान्यता मिल रही है।
  • सपा शासनकाल में विकास एक परिवार तक सीमित हो गया था।
  • सपा सरकार में विद्युत वितरण में भेदभाव होता था।
  • भाजपा ने विकास में भेदभाव को खत्म करने का काम किया।
  • अब एक गांव का विकास नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास होगा।
  • सपा ने आठ लाख आवास नहीं बनाये, भाजपा ने 11 माह में 11 लाख गरीबों के लिए आवास बनाये।
  • पहली बार किसानों का कर्जा माफ किया, किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है।
  • सरकार ने तय किया है कानून किसी को हाथ में नहीं लेने देगी।
  • सरकार सर्वसमाज के लिए होनी चाहिए, इसीलिए प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है।
  • प्रदेश में सड़कें नई तकनीक के साथ बन रही हैं।
  • सपा सरकार के पाप के गड्ढों को भरने का काम सरकार कर रही है।
  • पिछली सरकारों ने जमकर लूटखसोट मचाया था।
  • सरकार ने इन्वेस्टर समिट आयोजित किया, प्रदेश में 33 लाख नई नौकरियों के दरवाजे खोलने जा रही है।
  • प्रदेश में 11 माह में कोई दंगा नहीं हुआ।

कुम्भ में मिनी भारत का प्रतिनिधित्व करेगा प्रयाग- CM योगी आदित्यनाथ

  • प्रदेश सरकार कुम्भ को लेकर हर संभव मदद करेगी।
  • किसानों के खेतों में पानी पहुंचे इसकी कार्य योजना तैयार हो रही है।
  • आलू किसानों के लिए पहली बार समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
  • मण्डी शुल्क और एक्स पोर्ट में किसानों को सरकार छूट देगी।
  • सरकार में आते ही 24 घण्टे के अन्दर अवैध बूचड़खाने बन्द कराया।
  • निराश्रित पशुओं के लिए आश्रय बनाने जा रहे हैं।
  • वाम पंथ अन्त हुआ और सपा टोपी भी लाल है, उसका भी अन्त जल्द होगा।
  • त्रिपुरा, नागालैण्ड की जीत राष्ट्रीय अखण्डता के लिए शुभ संकेत है।
  • अपराधियों की जगह जेल होनी चाहिए।
  • भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को जिताने की अपील की।
  • फूलपुर में एक समय माफिया भी चुनाव जीत गया।
  • माफिया के उस कलंक को मिटाने का काम करिए।
  • विकास और सुशासन का कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

Web Title : Left is the end and samajwadi party’s hat also red say CM Yogi Adityanath
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें