यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में तेंदुआ निकलने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घेरा बंदी कर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तभी तेंदुए ने डॉयल 100 के एक सिपाही (Leopard attacked) पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेन्दुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है।

ये भी पढ़ें- अब एप से होगा पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन!

बाग में छिपा है तेंदुआ

  • जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह महादेवा गांव के कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग़ में एक तेंदुआ देखा।
  • इससे ग्रामीण भयभीत हो गए।
  • ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गांव वाले लाठी डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ने के लिए पहुंच गए।
  • इस दौरान किसी व्यक्ति ने गांव में तेंदुआ होने की सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री गायत्री सहित कई प्रमुख लोगों के तोड़े जाएंगे निर्माण!

  • सूचना मिलते ही डॉयल 100 पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
  • पुलिस टीम तलाश कर ही रही थी कि अचानक तेंदुए ने सिपाही इंद्र बहादुर सरोज पर हमला बोल दिया।
  • हमले के दौरान अन्य सिपाही डर के मारे भाग खड़े हुये।
  • वहीं सिपाही एक हमले में घायल हो गया।
  • ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहीं बैग में छिप गया।

ये भी पढ़ें- शिकायत की रिसीविंग लेने गए युवक को थाने में पीटा!

  • मौके पर वन विभाग की टीम भी सर्च ऑपरेशन कर रही हैं लेकिन अभी तक तेंदुए का सुराग नहीं लगा है।
  • वहीं सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • यहां सिपाही का इलाज चल रहा है।
  • पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से बाग की कॉम्बिंग कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहीं हैं।
  • वहीं तेंदुए की दस्तक से आसपास के गांव के लोग भी दहशत में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- साली का अश्लील वीडियो जीजा ने किया वॉयरल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें