राजधानी के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल लिवाना में संदिग्ध हालात में वहां कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित परिवारीजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। होटल के जरनल मैनेजर प्रणव चक्रवर्ती का कहना है कि अंकित बहुत ही ईमानदार और मेहनती था। उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सके। होटल के कर्मचारियों का कहना है कि अंकित का किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवारीजनों ने जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के खदरा निवासी अंकित उर्फ विकास कश्यप (25) होटल लिवाना में तीन साल से मेंटिनेंस का काम कर रहा था। होटल में सोमवार रात को नए साल की पार्टी के कारण वर्कलोड अधिक होने के चलते वह घर नहीं गया था। आम दिनों में वह ड्यूटी टाइमिंग के बाद घर चला जाता था। पुलिस के मुताबिक अंकित होटल की तीसरी मंजिल पर मौजूद स्टाफ रूम में रुका था। होटल में काम करने वाला नीरज उसके साथ में ही था। नीरज का कहना है कि सुबह आठ बजे उसने अंकित से अपने घर जाने के बारे में कहा तो उसने सिर हिला कर जाने को कहा था। 8:30 बजे होटल में ही काम करने वाला जयराम स्टाफ रूम में पहुंचा। उसने अंकित को हिलाया-डुलाया। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसने होटल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी। होटल के अन्य कर्मचारी अंकित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें