उत्तर प्रदेश किसान मंच कार्यालय में शुक्रवार को एक अज्ञात फोन कॉल से सनसनी फ़ैल गई। फोन पर एक शख्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

शराबबंदी अभियान पर मिली धमकी!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश किसान मंच के साथ मिलकर प्रदेश में शराबबंदी के लिए अभियान चलाने वाले हैं। नीतीश कुमार 15 मई को लखनऊ के चारबाग स्थित रविन्द्रालय में इस अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

शुक्रवार को किसान मंच कार्यालय में एक अज्ञात फोन आया। फोन पर एक शख्स ने नीतीश कुमार को गालियाँ देते हुए इस अभियान को तुरंत रोक देने की धमकी दी। अभियान ने रोकने पर शख्स ने अंजाम के लिए तैयार रहने की बात कही है। किसान मंच ने गौतमपल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन करने वाले अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें