Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी

Nitish Kumar, Bihar CM

उत्तर प्रदेश किसान मंच कार्यालय में शुक्रवार को एक अज्ञात फोन कॉल से सनसनी फ़ैल गई। फोन पर एक शख्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

शराबबंदी अभियान पर मिली धमकी!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश किसान मंच के साथ मिलकर प्रदेश में शराबबंदी के लिए अभियान चलाने वाले हैं। नीतीश कुमार 15 मई को लखनऊ के चारबाग स्थित रविन्द्रालय में इस अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

शुक्रवार को किसान मंच कार्यालय में एक अज्ञात फोन आया। फोन पर एक शख्स ने नीतीश कुमार को गालियाँ देते हुए इस अभियान को तुरंत रोक देने की धमकी दी। अभियान ने रोकने पर शख्स ने अंजाम के लिए तैयार रहने की बात कही है। किसान मंच ने गौतमपल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन करने वाले अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

हरदोई: एसडीएम के पेशकार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

Shiv Vishwakarma
6 years ago

पीलीभीत: गैंगरेप में असफल होने पर किशोरी को जिन्दा जलाया!

Divyang Dixit
8 years ago

First Flight Couriers Ltd. के कार्यालय में बोनस के लिए हड़ताल

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version