श्रीकृपालु जी महाराज द्वारा समाजसेवा के लिए स्‍थापित की गई संस्‍था जगद्गुरू कृपालु परिषद (जेकेपी) व अभिसेल्फ प्रोटेक्शन ट्रस्ट को लड़कियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान दिया गया है। इस कार्यक्रम में 5700 लड़कियों ने एक साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर अपना कौशल प्रदर्शित किया था। परिषद के सचिव राम पुरी ने बताया श्रीमहाराज जी की सोच यह थी कि लड़कियों को जीवन के हर क्षेत्र में मजबूत किए बगैर कोई भी समाज मजबूत नहीं हो सकता। इसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए हमने लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसे लिम्का बुक में स्थान मिला है।

5700 लड़कियों ने एक साथ किया था प्रदर्शन

limca book of records

  • जगद्गुरू कृपालु परिषत् ने मनगढ़ धाम में सितंबर 2016 में ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘मेरी रक्षा मेरे हाथों में’ आयोजित किया था।
  • जिसमें 5700 लड़कियों ने सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया था।
  • इससे पहले दिल्‍ली पुलिस और दिल्‍ली सरकार द्वारा 5000 लड़कियों को ऐसी ट्रेनिंग दे एक साथ प्रदर्शनका रिकार्ड था।
  • यशभारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ने बताया ये सभी लड़कियां ग्रामीण पृष्‍ठभूमि की थीं।

ये भी पढ़ें : वीडियो: पासपोर्ट कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल!

  • कार्यक्रम में परिषद के तीन विद्यालयों के अतिरिक्त कुंडा क्षेत्र के 13 अन्य विद्यालयों की लड़कियों ने भी हिस्सा लिया था।
  • परिषद के सचिव राम पुरी ने कहा कि श्रीमहाराज जी की प्रेरणा से काफी समय से बालिका शिक्षा के लिए हम काम कर रहे हैं।
  • हमारे तीनों विद्यालयों में प्राइमरी से लेकर परास्‍नातक तक की शिक्षा लड़कियों को निःशुल्‍क दी जाती है।

limca book of records

ये भी पढ़ें :गोरखा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प!

  • लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए जेकेपी ने लड़कियों को सुरक्षित करने के लिए ये पहल की है।
  •  .श्रीमहाराज जी ने अपने जीवनकाल में ही अपनी पुत्री डा.विशाखा त्रिपाठी को जेकेपी का अध्‍यक्ष बना दिया था।
  • और उन्‍होंने श्रीमहाराज जी के सभी सेवा प्रकल्‍पों को सुचारू रूप से गति देने का काम किया।
  • लिम्‍का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने पर अत्यंत खुशी हो रही है।
  • साथ ही उस कार्य को और ज्‍यादा जिम्‍मेदारीपूर्वक निभाने का दायित्‍व भी कंधों पर आ गया है।
  • अभिषेक यादव ‘अभि’ ने कहा कि निर्भया कांड के बाद इस बात की जरूरत ज्‍यादा महसूस की जाने लगी है।
  • लड़कियों को अब आत्‍मरक्षा का गुर सिखाना बेहद जरूरी हो गया है।
  • यह काम सिर्फ सरकार का नहीं है हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा।

 

ये भी पढ़ें :रूस देगा भारत को एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें