उत्तर प्रदेश में बच्चों को बचाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान को “लिंग आधारित हिंसा नहीं है सही” नाम दिया गया है। सोमवार को इस अभियान की शुरुआत आईजी ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ (IG Women Powerline) नवनीत सिकेरा ने की।

वीडियो: नशेड़ी सिपाहियों ने युवती से चेकिंग के दौरान की अभद्रता, दी गालियां

  • इस कार्यक्रम में बच्चों को बचाने के लिए महिला, युवा लड़कियों सहित समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया।
  • आईजी ने अपील की है कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सुरक्षित राज्य में प्रवेश के लिए इस आंदोलन में सभी बढ़-चढ़कर शामिल हों।

ling aadharit hinsa nahi hai sahi launched

लखनऊ में तेज रफ़्तार बस ने मासूम छात्र को रौंदा, मौत

महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक माह का अभियान

  • चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो यह हौसला बढ़ाने के लिए एक बार फिर महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए वीमेन पॉवर लाइन ही उनके साथ में अब निजी संस्थाएं भी कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
  • यही नहीं नाबालिक बच्चियों के साथ हो रहे जुर्म की रोकथाम के लिए 1090 की मदद से चाइल्ड लाईन लखनऊ चन्व फाउन्डेशन, शिरोस हैंगआउट, बी.बी.डी. 90.8 एफएस और रेड ब्रिगेड लखनऊ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर चिल्ड्रेन का एक माह के लिए अभियान शुरू करने जा रही है।
  • जिसका उद्घघाटन सोमवार को वीमेन पॉवर लाइन कार्यालय में आईजी नवनीत सिकेरा ने दीप जलाकर किया।
  • इस मौके पर डॉ.संगीता के (IG Women Powerline) अलावा भारी मात्रा में महिला पुलिसकर्मी व निजी संस्था के लोग मौजूद रहे।

वीडियो: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जला दी गईं लाखों की जीवन रक्षक दवायें

ling aadharit hinsa nahi hai sahi launched

सेव द चिल्ड्रेन का एक माह के लिए अभियान शुरू

  • वीमेव पॉवर लाईन सेवा कार्यालय में सोमवार को निजी संस्थाओं की ओर से महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर 1090 की मदद से सेव द चिल्ड्रेन का एक माह के लिए अभियान शुरू किया गया।
  • आईजी नवनीत सिकेरा के मुताबिक, 19.98 करोड़ की जनसंख्या के साथ यूपी सबसे बड़ा राज्य है, जिसमे 95.331.831 महिलाएं हैं।
  • कुल बाल लिंग अनुपात प्रति 1000 पर 902 हैं, जहां बच्चों की आबादी 30.791.331 है। उन्होंने बताया कि महिला साक्षरता दर 53.18 प्रतिशत आंकी गई है।
  • डॉ.संगीता का कहना है कि महिलाओं व लड़कियों के साथ हो रही घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं।
  • इसकी रोकथाम के लिए पुलिस भले ही डंका पीट रही हो, लेकिन सच यह है कि यह वारदातें लगातार हो रही हैं।
  • सर्वेक्षण और उत्तर प्रदेश में बालिकाओं को जन्म के समय से ही लिंग का भेदभाव, बहिष्कार, उपेक्षा, हिंसा का सामना करने के (IG Women Powerline) बाध्य होना पड़ता है।

आईजी नवनीत सिकेरा ने ‘लिंग आधारित हिंसा-नहीं है सही’ का किया शुभारंभ

ling aadharit hinsa nahi hai sahi launched

औसतन रोज 92 महिलाओं की आबरु पर डाला जाता है डाका

  • डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में विश्व बैंक के द्वारा किये गये एक अध्ययन ने पाया था कि प्रतिदिन औसतन 92 महिलाओं के आबरु पर डाका डाला जाता है।
  • जिसमें 25 प्रतिशत की उम्र 18 से कम की होती है।

वीडियो: नशेड़ी सिपाहियों ने युवती से चेकिंग के दौरान की अभद्रता, दी गालियां

ling aadharit hinsa nahi hai sahi launched

  • फिलहाल इन गंभीर हालातों को ध्यान में रखते हुए यूपी में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा एवं यौन हिंसा जैसे मामलों की रोकथाम के लिए अब निजी संस्था सेव द चिल्ड्रेन 1090 वुमेन पॉवर लाईन, चाइल्ड लाईन लखनऊ, चन्व फाउन्डेशन, शिरोस हैंगआउट, बीबीडी 90.8 एफएस और रेड ब्रिगेड अब एक अहम अभियान एक माह के लिए चलाने जा रही है।

ling aadharit hinsa nahi hai sahi launched

  • बताया गया कि संस्था सात जिलों से होते हुए अब लखनऊ में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक करेगी।
  • ताकि प्रदेश में महिलाओं व लड़कियों के साथ हो (IG Women Powerline) रही घटनाएं थम सकें और वह आजादी से रहें।

लखनऊ में तेज रफ़्तार बस ने मासूम छात्र को रौंदा, मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें