उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में सोमवार को 8वें कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसके तहत समाजवादी पार्टी के 10 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

4 नए मंत्री और 6 का प्रमोशन:

  • उत्तर प्रदेश सरकार के आठवें कैबिनेट विस्तार के तहत सपा के 10 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • मंत्री पद के लिए पार्टी के नेता राजभवन पहुँचे।
  • राज्यपाल राम नाईक ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

सपा प्रमुख और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे राजभवन:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी सरकार के 8वें कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया था।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव राजभवन में पहुँचे थे।
  • उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश पहुंचे राजभवन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे।
  • सीएम अखिलेश गाजीपुर में कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहाँ से वो सीधे राजभवन पहुँचे।

शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह:

  • राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ।
  • राज्यपाल राम नाईक ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह:

  • राज्यपाल राम नाईक राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ दिलाई।
  • सबसे पहले सपा नेता जियाउद्दीन रिज़वी ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • जियाउद्दीन बलिया से सपा के विधायक हैं।
  • उसके बाद सपा नेता गायत्री प्रजापति ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • गायत्री प्रजापति पहले भी कैबिनेट मंत्री थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पद से बर्खास्त किया था।
  • इसके पश्चात् सपा नेता मनोज पाण्डेय ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • मनोज की भी कैबिनेट में वापसी हुई है।
  • इसके बाद सपा नेता शिवाकांत ओझा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • शिवाकांत ओझा की भी कैबिनेट में वापसी हुई है, जिन्हें मुख्यमंत्री ने निष्कासित किया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह में राज्य और स्वतंत्र प्रभार के मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह दी गयी है।
  • जिसके तहत हाजी रियाद अहमद ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
  • हाजी रियाद सपा सरकार में राज्यमंत्री हैं।
  • सपा नेता अभिषेक मिश्रा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  • वो सपा सरकार में राज्यममंत्री और लखनऊ उत्तरी क्षेत्र से विधायक हैं।
  • शपथ समारोह में नरेंद्र वर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।
  • यासर शाह को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।
  • इसके साथ ही रविदास मेहरोत्रा और शंखलाल मांझी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें