मुख्यमंत्री अखिलेश गुरुवार 15 दिसम्बर को बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर थे। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने हमीरपुर समेत बुंदेलखंड को कई परियोजनाओं की सौगात दी।

सीएम का संबोधन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को हमीरपुर के दौरे पर थे।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

मुख्यमंत्री के संबोधन के अंश:

  • बुंदेलखंड में संकट के समय ने सरकार ने लोगों की मदद की।
  • किसानों को गुमराह करने वाले नेताओं की सच्चाई सामने आई।
  • किसी के साथ भी अन्याय हो तो सीएम के संज्ञान में आना चाहिए।
  • समाजवादियों ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया है।
  • समाजवादियों ने देश की सबसे बड़ी सड़क बनायी है।
  • दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमान भी सड़क पर उतरे थे।
  • किसी भी सड़क के निर्माण में किसानों को परेशानी नहीं होने दी थी।
  • भाजपा के लोग अच्छे दिन का मतलब नहीं समझा पाए हैं।
  • भाजपा के नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
  • 500 और 1000 के नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म नही होगा।
  • नोट बंद करने से कालाधन खत्म नही होने वाला है।
  • व्यापर बढ़ने से तरक्की और खुशहाली आती है।
  • एम्बुलेंस पर समाजवादी लिखा था, इसलिए केंन्द्र ने बजट नहीं दिया।
  • उत्तर प्रदेश पूरे देश में उदाहरण बनने जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें