उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने नए कार्यालय लोक भवन में मीड-डे मील को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूपी के कई जिलों में केन्द्रीयकृत किचेन शुरू करने के उद्देश्य से अक्षयपात्र फाउंडेशन के केन्द्रीयकृत किचेन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी, आगरा, कानपुर नगर, कन्नौज, अम्बेडकरनगर गाजियाबाद, इटावा इलाहाबाद रामपुर बलिया और आजमगढ़ में मीड-डे मील वितरण के लिए केन्द्रीयकृत किचेन शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

[ultimate_gallery id=”40009″]

सीएम ने मोदी पर साधा निशाना

  • शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ढ़ाई साल बीत गए लेकिन लोगों के अच्छे दिन नहीं आये।
  • अखिलेश ने कहा कि अर्थशास्त्रियों ने कैशलेस व्यवस्था को गलत बताया।
  • मोदी इसे बढ़ावा दे रहे हैं। सीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर पर व्यंग करते हुए कहा कि जब तक सड़क पर खड़ी है पुलिस भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा।
  • उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल उठाते हुए बीएसए और शिक्षकों से पूछा की भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?
  • सीएम ने कहा कि केंद्रीयकृत किचेन बनाने के लिए लिए यूपी के 11 जिलों में सरकार ने लीज पर जमीन दी है और 14 करोड़ की लागत से यह किचेन बनाये जायेंगे।

गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पार्टी ने युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए लॅपटॉप का वितरण किया।
  • पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता शुरू किया।
  • लड़कियो की पढ़ाई के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की।
  • उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पार्टी ने लखनऊ में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू किया।
  • पार्टी ने प्रदेश के विकास के लिए सबसे बड़े हाइवे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू करवाया।
  • सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना शुरू की इसमें 55 लाख लोगों को मासिक पेंसन दी जा रही है।
  • एशिया का सबसे बड़ा 376 एकड़ में फैला जनेश्वर मिश्रा पार्क बनवाया।
  • साईकिल से चलने वालों के लिए साईकिल ट्रैक का निर्माण करवाया।
  • इसके अलावा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें