डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर व नमोस्तुते मां गोमती संस्था की ओर से गुरूवार शाम 05 बजे से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। अश्विन शुक्ल शरद पूर्णिमा व महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोमती महाआरती में वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। (sharad purnima)

Maa Gomti Maha Aarti

यूपी पुलिस ने दिल्ली में बताईं twitter सेवा की बारीकियां

रास पूर्णिमा को रात में चन्द्रमा की किरणों से टपकता है अमृत

  • पुराणों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा की किरणों से अमृत टपकता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है।
  • इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। हिन्दी धर्म में इस दिन कोजागर व्रत माना गया है।
  • इसी को कौमुदी व्रत भी कहते हैं।
  • इस रात्रि को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा या आश्विन मास की पूर्णिमा को कहते हैं।
  • इस रात्रि को खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखकर खाने की भी मान्यता है।
  • यह शुभ मुहूर्त रात 8:50 बजे से शुरु होकर दूसरे दिन की रात 12:00 बजे तक रहेगा। (sharad purnima)

Maa Gomti Maha Aarti

शरद पूर्णिमा व्रत कथा

  • पौराणिक कथा के अनुसार एक साहुकार को दो पुत्रियां थीं।
  • दोनो पुत्रियां पूर्णिमा का व्रत रखती थीं।
  • लेकिन बड़ी पुत्री पूरा व्रत करती थी और छोटी पुत्री अधूरा व्रत करती थी।
  • इसका परिणाम यह हुआ कि छोटी पुत्री की संतान पैदा होते ही मर जाती थी।
  • उसने पंडितों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया की तुम पूर्णिमा का अधूरा व्रत करती थी, जिसके कारण तुम्हारी संतान पैदा होते ही मर जाती है।
  • पूर्णिमा का पूरा व्रत विधिपूर्वक करने से तुम्हारी संतान जीवित रह सकती है।
  • उसने पंडितों की सलाह पर पूर्णिमा का पूरा व्रत विधिपूर्वक किया।
  • बाद में उसे एक लड़का पैदा हुआ।

Maa Gomti Maha Aarti

  • जो कुछ दिनों बाद ही फिर से मर गया।
  • उसने लड़के को एक पाटे (पीढ़ा) पर लेटा कर ऊपर से कपड़ा ढक दिया।
  • फिर बड़ी बहन को बुलाकर लाई और बैठने के लिए वही पाटा दे दिया।
  • बड़ी बहन जब उस पर बैठने लगी जो उसका लहंगा बच्चे का छू गया।
  • बच्चा लहंगा छूते ही रोने लगा।
  • तब बड़ी बहन ने कहा कि तुम मुझे कलंक लगाना चाहती थी।
  • मेरे बैठने से यह मर जाता। (sharad purnima)
  • तब छोटी बहन बोली कि यह तो पहले से मरा हुआ था।
  • तेरे ही भाग्य से यह जीवित हो गया है।
  • तेरे पुण्य से ही यह जीवित हुआ है।
  • उसके बाद नगर में उसने पूर्णिमा का पूरा व्रत करने का ढिंढोरा पिटवा दिया।
  • तब से ये दिन एक उत्सव के रुप में मनाया जाने लगा और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाने लगी।

Maa Gomti Maha Aarti

उल्लू पर सवार होकर आती हैं मां लक्ष्मी

  • ज्योतिषियों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर धरती पर आती हैं।
  • वह देखती हैं कौन सा भक्त उनकी भक्ति में लीन है।
  • शरद पूर्णिमा तिथि को जो भक्त रात में जागकर मां लक्ष्मी की भव्य उपासना करता है उसपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती हैं।
  • बताया जाता है कि इस दिन सच्चे मन और श्रृद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  • जिनकी कुंडली में धन का कोई योग ही ना हो, इस दिन की पूजा से प्रसन्न मां लक्ष्मी उन्हें भी धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं। (sharad purnima)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें