प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपनी कुशीनगर जनसभा के लिए दिल्ली से गोरखपुर पहुँच चुके हैं, पीएम मोदी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।
पीएम ने भोजपुरी में शुरू किया अपना संबोधन:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।
कल्याण सिंह का संबोधन:
- केशव प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने अपना संबोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, गरीब वर्ग जानता है कि, नोटबंदी उनके भले के लिए है।
- उन्होंने आगे कहा कि, मोदी जी ने पहले ही कहा था कि, पूर्वांचल के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।
केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन:
- योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपना संबोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्वांचल की सभी सीटों पर कमल खिलाना है।
- इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, साइकिल के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।
- बसपा सुप्रीमो पर कहा कि, बहनजी ने राज्य की जनता का हक अपने हाथी को खिलाया।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी में 300 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं।
योगी आदित्यनाथ का संबोधन:
- गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में अपना संबोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, आजादी से पहली बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता ने देश को जो मजबूत नेतृत्व दिया है, राज्य में भी वैसा ही नेतृत्व मिलेगा।
- इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं को गिनाया, जिनमें गोरखपुर एम्स और खाद कारखाने प्रमुख रहे।
कुशीनगर पहुंचे पीएम मोदी:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपनी रैली के तहत गोरखपुर से कुशीनगर पहुंच चुके हैं।
- जहाँ मंच पर उनका स्वागत भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने किया।
- मंच पर माला पहनकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया है।
- कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ पहुंचे।
- इसके साथ ही कार्यक्रम में कल्याण सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनुप्रिया पटेल और रीता बहुगुणा जोशी मौजूद हैं।
कुशीनगर के लिए पीएम मोदी रवाना:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर में जनसभा के तहत रविवार को गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचे।
- जहाँ 10 मिनट रुकने के बाद पीएम मोदी कुशीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के 3 हेलिकॉप्टर के साथ कुशीनगर पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी LIVE:
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार