विधानसभा में योगी सरकार ने पेश किया बजट, जानिए बजट में योजनाओं का लाभ

योगी सरकार का तीसरा आम बजट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किया बजट।  वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान बजट का आकार 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701,10 करोड़ रुपये) है। जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बजट भाषण को अंतिम रूप दिया गया। 2019-20 के आम बजट का आकार करीब पौने पांच लाख करोड़ रुपये के आसपास। चालू वित्त वर्ष की अपेक्षा बजट में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि ।  पिछले दो वर्ष में यूपी इन्वेस्टर्स समिट व प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया। वहीं, कुंभ का आयोजन भव्य तरह से किया जा रहा है।  कामधेनु योजना के तहत गोधन का संवर्द्घन किया गया।

  • वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश किया बजट।
  • यूपी सरकार की गिनाई उपलब्धियां ।
  • योगी सरकार ने अपना तीसरा पेश किया बजट।
  • वित्त मंत्री ने कुम्भ मेले की तारीफ की।
  • हमारी सरकार जन समस्यायों का समय से निस्तारण किया गया: राजेश अग्रवाल।
  • यूपी  लोकसभा में तीसरा बजट।
  • 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख का बजट पेश।
  • अलग अलग सेक्टर की उपलब्धियां गिना रहे वित्त मंत्री।
  • महिला सुरक्षा के लिए प्रयासरत सरकार।
  • 21 हजार 212 करोड़ा 95 लाख रुपये की नई योजनाओ का एलान।

किसानो के लिए यूपी सरकार द्वारा दी गई सुविधाए

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सरकार ने कार्यभार संभालते ही किसानों का कर्ज माफ करने का बड़ा फैसला लिया।
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार किया गया।
  • छह लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया।
  • यूरिया का दाम घटाया गया।
कमजोर  वर्ग का कल्याण हमारा लक्ष्य
  • स्मार्ट सिटी योजना के लिए 2 हजार करोड़।
  • प्रदेश में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान।
  • सबका साथ सबका विकास सरकार का मुख्य लक्ष्य।
  • रोजगार के लिए कई विभागों में होगी भर्तियाँ।
  • अयोध्या में एअरपोर्ट के लिए 200 करोड़।
  • आयुष्मान भारत योजना के लिए 1298 करोड़।
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने घोषणा की कि जिन लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाएगा।
  • उनके लिए मुख्यमंत्री आरोग्य योजना शुरू की जाएगी।
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत के लिए 1298 करोड़ रुपये की घोषणा की।
  • सामान्य वर्ग के लिए 850 करोड़ रुपये।
  • स्वच्छ ग्रामीण मिशन के लिए 58 करोड़ रुपये की घोषणा की।
  • डिफेंस कॉरिडोर की भूमि के लिए 500 करोड़ रुपये।
  • मध्य गंगा नहर योजना के लिए 1727 करोड़ रुपये।
  • मथुरा में डेरी के लिए 56 करोड़ रुपये की घोषणा।
  • कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये।
  • बाण सागर योजना के लिए 122 करोड़ रुपये की घोषणा की।
सरकार योजना देने में प्रयासरत
  • इससे के लिए 111 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के कई विभागों में भर्तियां की जा रही हैं।
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रादेशिक विमान सेवा के लिए 150 करोड़।
  • पिछड़ा वर्ग के लिए 1516 करोड़।
  • जेवर एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए 800 करोड़ रुपये।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 1988 करोड़ रुपये।
  • किशोरी बालिका योजना के लिए 156 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
  • प्रादेशिक विमान योजना के लिए 150 करोड़।
निवेश को बढ़ावा देकर खोले जा रहे हैं विकास के द्वारा
  • उत्तर प्रदेश ब्रिज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 125 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित
  • अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के समेकित विकास हेतु 101 करोड़ रुपए की व्यवस्था
  • वाराणसी में लहर तारा तालाब कबीर स्थल एवं गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित
  • अनुसूचित छात्रो को 2037 करोड़।
  • अनसुचित जनजाति के लिए 30 करोड़।
  • संस्कृत पाठशाला के लिए करोड़।
  • पिछड़ा वर्ग के लिए 1516 करोड़।
  • ODOP के लिए 250 करोड़।
  • मुख्यमंत्री युवा रोजगार के लिए 100 करोड़।
  • पुष्टाहार के लिए 404 करोड़।
  • स्वच्छ मिशन शहरी के लिए 1500 करोड़।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें