समाजवादी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा राज्यसभा में सपा नेता का नाम तय होना है। अब तक राज्यसभा में प्रफेसर रामगोपाल पार्टी के नेता थे। कुछ दिनों पहले हुए पारिवारिक विवाद में रामगोपाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अब संसद के सत्र में नए नेता का चुनाव किया जाना है। संसद का शीतलकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होना है।

सपा प्रमुख को प्रत्याशियों के चयन का अधिकार

  • नए नेता के तौर पर नरेश अग्रवाल, बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सेठ या रेवती रमण सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है।
  • इस बारे में अंतिम फैसला सपा मुखिया करेंगे।
  • इसके अलावा जल्दी ही एमएलसी कोटे की कई सीटें खाली हो रही हैं।
  • स्नातक कोटे की इन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का अधिकार सपा प्रमुख को दिया जाएगा।

गठबंधन पर फैसला

  • समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भले ही गठबंधन पर ना कर दी हो, पर अभी भी कई दल गठबंधन को लेकर कवायद कर रहे हैं।
  • इस बारे में भी संसदीय बोर्ड फैसला करेगा।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को यूपी में गठबंधन के सवाल पर कहा था कि इसका फैसला केंद्रीय संसदीय दल लेगा।
  • सही समय पर इसके बारे में सभी को जानकारी दी जाएगी। संसद का शीतलकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें